अम्बिकापुर :सरगुजा संभाग के कमिश्नर सुश्री किंडो ने शनिवार को मेडिकल कालेज स्थित टीकाकरण केंद्र पहुंच कर कोरोना से प्रतिरक्षा हेतु कोवैक्सीन का प्रथम डोज का टीका लगवाई। उन्होंने टीकाकरण के प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीका लगने के आधा घनये तक ऑब्सर्वेशन रूम में रही। कमिश्नर ने टीकाकरण को जरूरी बताते हुए कहा कि पात्र व्यक्ति नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में पहुँचकर जरूर टीका लगवाएँ। टीका लगवाने के बाद भी मास्क लगाना, शारीरिक दूरी और सैनिटाइजर का उपयोग करें। अम्बिकापुर कमिश्नर ने लगवाई कोविड का टीका
28 Mar 2021 07:18AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। मन की बात के 75वें संस्करण में पीएम मोदी ने पिछले साल लगाए गए जनता कर्फ्यू से लेकर कोरोना टीकाकरण का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि देश के लोगों पहली बार जनता कर्फ्यी शब्द को सुना औऱ यह दुनिया के लिए अचरज बन गया। उन्होंने कहा कि इन सबके बीच, कोरोना से लड़ाई का मंत्र ‘दवाई भी - कड़ाई भी’जरुर याद रखिए।
28 Mar 2021 07:18AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्योहार है, यह लोगों के जीवन में रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें।
28 Mar 2021 06:37AM,by: Thaneshwar sahu
अरसा बाद इस बार रविवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा भद्राकाल से रहित होगी। भद्राकाल से मुक्त पूर्णिमा में प्रदोष काल में होलिका होलिका दहन होगा। शहर से ग्राम्यांचलों तक तिराहों,चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित होलिकाओं में वर्ष भर के कष्टों,विकारों को जलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस बार होलिका में लोग कोरोना के नाम की महामारी की पोटलियां जलाएंगे। शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन के साथ होलिका दहन किया जाएगा। सोमवार को रंगोत्सव पर्व पर रंगों की बौछार मचेगी।
28 Mar 2021 06:03AM,by: Imran Khan
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का है।
28 Mar 2021 06:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





