एनसीपी प्रमुख शरद पवार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी का समर्थन करने के लिए प्रचार करेंगे। महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश भरत तापसे ने कहा कि पवार एक अप्रैल से पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे। पवार ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा केवल चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बीच असम में जीत हासिल कर पाएगी। ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करेंगे शरद पवार
25 Mar 2021 08:33AM,by: Ashna Ali
जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर जीआर चुरेंद्र द्वारा संभाग के सभी जिलों के राजस्व अधिकारियों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का 01 अप्रैल को दोपहर 2 बजे वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से (स्वान के माध्यम से) संभाग स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में राजस्व अधिकारियों एवं राजस्व न्यायालयों द्वारा फरवरी 2021 में निराकृत मामलों की प्रगति के आधार पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता योजनाओं के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
25 Mar 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ग्राहकों के लिए यह खबर अहम है। इस सप्ताह शनिवार से 4 अप्रैल तक बैंकिंग सेवाएं केवल दो दिनों के लिए उपलब्ध होंगी। 27 मार्च से 4 अप्रैल के बीच केवल 2 कार्य दिवस हैं। इसलिए अगर आपके पास बैंक में कोई काम है तो उसे इस सप्ताह पूरा कर लें या फिर आपको 3 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। पूरे देश में 27-29 मार्च से लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इस बीच केवल दो दिन 30 मार्च और 3 अप्रैल को बैंकिंग सेवाएं मिल सकती हैं। 31 मार्च को बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी क्योंकि यह वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है।
25 Mar 2021 07:58AM,by: Thaneshwar sahu
राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्रों में 7500 वर्ग फूट तक अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रत्यायोजित किया गया हैै। योजनांतर्गत 20 अगस्त 2017 के पूर्व की अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन के लिए हितग्राही अपना आवेदन संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस कड़ी में महासमुंद जिले के निवासी राकेश कुमार जैन इस योजना से लाभान्वित हुए है। उन्हें नगरीय क्षेत्रों में शासकी भू-खण्ड का भू-स्वामी हक निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजस्व अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर भू-स्वामी हक में व्यवस्थापन, बंटन, बिलेख प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। श्री जैन और उनके परिवार ने राज्य शासन के नये प्रावधानों के तहत भू-स्वामी हक मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया है। शासकीय भूमि व्यवस्थापन के तहत दिया जा रहा है भूमि स्वामी हक
25 Mar 2021 07:38AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


