टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

दुर्ग - दुर्ग जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच कलेक्टर ने मंगलवार को प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है।जिसके मुताबिक 23 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक सभी तरह के सार्वजनिक, राजनैतिक धरना - प्रदर्शन, जूलुस, धार्मिक, सामाजिक आयोजनों और भीड़ वाले कार्यक्रमों पर बैन लगा दिया है। वहीं शादी, अंत्येष्टि, दशगात्र कार्यक्रम में केवल 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। पूर्व निर्धारित और वर्तमान में होने वाले कार्यक्रम के लिए एसडीएम से अनुमति अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। आदेश दुर्ग जिले के नगरीय क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। कोरोना संक्रमण दुर्ग कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

24 Mar 2021 10:30AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की विभिन्न जिलों में रिक्त पंचायत प्रतिनिधियों के पदो ंके लिए उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप चुनाव 2020 हेतु एक जनवरी 2021 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंचों के लगभग 1315 पदों के लिए उप निर्वाचन किया जाना प्रस्तावित है। इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए एक पद, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 11 पद, सरपंचों के 114 पद और पंचों के 1186 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाना है।

24 Mar 2021 08:58AM,
by: Thaneshwar sahu