रायपुर : कोरोना का बढ़ता ग्राफ राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव का बयान समाने आया है। मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण नही रोका जा सकता केवल उसकी गती धीमी हो जाती है। मंत्री ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि मास्क लगाना, हाथों को अच्छे से साफ करना, और एक निश्चित दूरी बनाकर रखना। इसलिए लॉकडाउन लगाना संभव नही हैं।
24 Mar 2021 08:38AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा एवम सी जी महिला कॉंग्रेस की प्रदेश सचिवा श्रीमती अर्पणा संचेती .ने इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा के जारी परिणामों पूरे भारत में पहला स्थान हासिल करने वाले रायपुर के भ्रमर जैन का उनके निवास पर जाकर पुष्पगुच्छ और मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया, इस दौरान छाबड़ा ने भ्रमर जैन के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें इस सफलता की बधाई दी।
24 Mar 2021 08:15AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ में कोरोना दोबारा अपना कहर बरपा रहा है।रोजाना हजारो की तादात में संक्रमितों की पुष्टि चिंताजनक बनी हुई है।इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में कोरोना के मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है, उन्होंने संक्रमण से बचाव के सभी उपायों का कड़ाई से पालन करने कहां है। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर कही बड़ी बात...
24 Mar 2021 07:29AM,by: Imran Khan
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कल देर शाम राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर नारायणपुर में नक्सली घटना में घायल जवानों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कृषि मंत्री श्री चौबे ने जवानों से घटना की जानकारी लेकर उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया। घायल जवानों को देखने के लिए पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी मंत्री चौबे के साथ उपस्थित थे। कृषि मंत्री चौबे ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हाल-चाल जाना
24 Mar 2021 07:01AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 95 फीसद पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में अबतक कुल 5 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
24 Mar 2021 07:01AM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता : बंगाल की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची भी जारी कर दी है। भाजपा अंतिम सूची में भी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम नहीं है। इसलिए अब साफ हो गया कि मिथुन इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव प्रचार करेंगे।
24 Mar 2021 06:32AM,by: Thaneshwar sahu
मुंबई : हर महीने 100 करोड़ की वसूली का मामला उछलने के बाद महाराष्ट्र में मंगलवार को भी काफी गहमागहमी रही। सत्ता पक्ष जहां अपने बचाव के लिए डैमेज कंट्रोल में लगा रहा वहीं विपक्ष भी अपने तरकश से नए-नए तीर निकालने में जुटा रहा। देर रात मुंबई पुलिस के 86 अफसरों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। क्राइम ब्रांच से सबसे ज्यादा 65 अफसरों को हटा दिया गया। ये वर्षो से क्राइम ब्रांच में डटे थे। स्थानांतरित लोगों में सचिन वाझे का साथी रियाजुद्दीन काजी भी शामिल है। मुंबई पुलिस के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार तबादले हुए हैं।
24 Mar 2021 06:32AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





