रेलवे ने ट्रेनों में धूमपान और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने के खिलाफ कई तरह के उपायों की घोषणा की है। इसने जोनल रेलवे को आग लगने की घटनाओं के खिलाफ सावधान करने के लिए कर्मचारियों समेत सभी साझीदारों के बीच सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना दंडनीय अपराध है। इसके तहत दोषियों को तीन साल जेल या एक हजार रुपये जुर्माना या दोनों की सजा सुनाई जा सकती है।
24 Mar 2021 05:51AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले सामने आए। ऐसे में राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि के मनाने पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार के इस आदेश के अनुसार, त्योहारों के दौरान दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान, पब्लिक ग्राउंड, पब्लिक पार्क मार्केट या धार्मिक स्थान में त्योहारों के दौरान सार्वजनिक उत्सव, लोगों के इकट्ठा होने और जलसा मनाने पर रोक है।
24 Mar 2021 05:51AM,by: Thaneshwar sahu
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि कुछ राज्यों में लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जैसा कि देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि जारी है, मध्य प्रदेश सरकार दो से तीन शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इंदौर और भोपाल में प्रतिदिन 300 से 400 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अगर संक्रमण के मामलों की रफ्तार ऐसे ही बढ़ती रही, तो हम जल्द ही पहले वाली स्थिति में पहुंच जाएंगे। इसलिए मेरी हाथ जोड़कर लोगों की प्रार्थना है कि सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें।' साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार 2-3 शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। इससे पहले राज्य सरकार ने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इससे पहले तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार लॉकडाउन लगाया गया है। होली के बाद रंगपंचमी के दिन शहर में निकलने वाली परंपरागत गेर के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है। मध्य प्रदेश में लॉकडाउन लगाने पर हो रहा विचार
24 Mar 2021 05:01AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को चिंता में डाल दिया है। एक मार्च से इसकी रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जब ऐसा लग रहा था कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है,संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों में हर किसी को डरा दिया है। महाराष्ट्र, पंजाब,केरल, राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ, गुजरात में लगातार मामले बढ़ रहे हैं।लोगों में इसे लेकर लापरवाही साफ आ रही है। होली भी नजदीक आ रही है ऐसे में लोगों को खास एहतियात बरतनी होगी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को चिंता में डाला
24 Mar 2021 03:45AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा, महाराष्ट्र सरकार के पास मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने का विधायी अधिकार प्राप्त है और उसके द्वारा लिया गया यह निर्णय सांविधानिक है। केंद्र ने कहा, संविधान के 102वें संशोधन से राज्य सरकार को सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (एसईबीसी) की सूची बनाने का अधिकार खत्म नहीं हो जाता है। मामले में बुधवार को भी सुनवाई होगी।
24 Mar 2021 03:14AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









