राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के महत्वपूर्ण प्रकल्प में से एक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के बैनर तले विश्व जल दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया है। विषय हर बूंद अनमोल रखा गया है। वर्चुअल आयोजित होने वाले वेबिनार को फेसबुक और यूट्यूब के जरिए आनलाइन प्रसारित किया जाएगा। वेबिनार में देशभर के पदाधिकारियों के अलावा प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विशेषज्ञ आज करेंगे वर्चुअल चिंतन
23 Mar 2021 01:33PM,by: Imran Khan
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा भी मौजूद रहे। 126 सीटों वाली राज्य विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। इस दौरान नड्डा ने कहा कि हम असम की सुरक्षा के लिए सही एनआरसी पर काम करेंगे। हम वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा करेंगे और घुसपैठियों का पता लगाकर अहोम सभ्यता को सुरक्षित रखेंगे। असम के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा के लिए, हम परिसीमन प्रक्रिया को गति देंगे।
23 Mar 2021 01:32PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने आज नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा छत्तीसगढ़, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, मातृत्व लाभ योजना तथा आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम, छात्रावास को प्रदाय बी.पी.एल. दर पर खाद्यान्न प्रदाय के क्रियान्वयन की समीक्षा की। श्री बाबरा ने राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों एवं सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आयोग का टोल फ्री नम्बर लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग का टोल-फ्री नम्बर 1967 एवं 18002333663 पर प्राप्त शिकायतों का 15 दिन के भीतर निराकरण कर आयोग की वेबसाईट में प्रदर्शित किया जाए।
23 Mar 2021 01:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर - ट्रेनों में होने वाली भीड़ को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है।यात्रियों की बेहतर सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल से चलने वाली दो स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । दो स्पेशल ट्रेनों में होली पर अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
23 Mar 2021 12:59PM,by: Imran Khan
नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने होली से पहले फिर खुशखबरी दी है। खास कर बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली को इससे सीधा-सीधा फायदा होगा। होली से पहले रेलवे ने एक बार फिर कई होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है। इन स्पेशल ट्रेन के चलने से हजारों यात्रियों को रोजाना घर आने-जाने में सुविधा होगी। बता दें कि कोरोना के कारण ट्रेनों की संख्या कोरोना के पहले के मुकाबले कम है हालांकि रेलवे ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की दिशा में लगातार तेजी से काम कर रहा है। फिलहाल रेलवे पांच राज्यों से अधिक राज्यों के 80 से ज्यादा स्टेशनों के यात्रियों को इससे सीधा-सीधा फायदा होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि रेलवे किन-किन स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है इससे किन-किन रूट के यात्रियों को फायदा होगा।
23 Mar 2021 12:30PM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। इस घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं। जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। नक्सलियों ने किया आइइडी ब्लास्ट, तीन जवान शहीद
23 Mar 2021 12:23PM,by: Imran Khan
रायपुर :पेंशन योजना का लाभ लोगों तक समय पर पहंुच सके इसके लिए राज्य सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जानी वाली सेवाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री पेंशन योजना को छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के अंतर्गत शामिल किया गया है। इस आशय की अधिसूचना छत्तीसगढ़ के राजपत्र (असाधारण) में 31 दिसम्बर 2020 को प्रकाशित की जा चुकी है। इस संबंध में मंत्रालय स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय संचालक, सभी कलेक्टरों सहित विभागीय जिला अधिकारियों को परिपत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है।
23 Mar 2021 11:28AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य शासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) एवं अन्य योजनाओं में सामाजिक अंकेक्षण कार्यों के संपादन के लिए मोहन चैरियन सैमुअल को सामाजिक अंकेक्षण इकाई का संचालक नियुक्त किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मंत्रालय (महानदी भवन) से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। सैमुअल की संविदा नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गई है।
23 Mar 2021 11:28AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोविड-19 वैक्सीन का चौथा फेज आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस फेज में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोग वैक्सीन ले सकते हैं चाहे उन्हें कोई बीमारी हो या नहीं हो। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से कोविड-19 वैक्सीन के लिए आगे आने की अपील के साथ केंद्र सरकार के अहम फैसले की जानकारी दी।
23 Mar 2021 11:26AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





