टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : कहते हैं कि हौसला बड़ा हो तो कोई मंजिल ऊंची नहीं रहती। इसे छत्तीसगढ़ की बेटी और जांजगीर-चांपा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने साबित कर दिखाया है। उन्होंने 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5895 मीटर ऊंची चोटी पर पहंुचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश दिया। सुश्री अमिता की उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

09 Mar 2021 12:28PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर - राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि भारत की महिलायें राष्ट्रीय स्तर पर तो काम कर रही हैं लेकिन शासन की नीतियों से भी बहुत दुखी हैं। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो दिया लेकिन आज देश में कहीं भी महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि महिलायें महंगाई को लेकर बहुत परेशान हैं। महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि संसद में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा पर चर्चा की जानी चाहिए।

09 Mar 2021 12:03PM,
by: Imran Khan