रायपुर : आरक्षक (जी.डी.) संवर्ग के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 जनवरी से आयोजित की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी जो दिनांक 30.09.2018 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। आरक्षक (जी.डी.) संवर्ग के 2259 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए कुल 48278 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रोल नंबरवार शेड्यूल जारी किया गया है।
20 Jan 2021 02:34PM,by: Thaneshwar sahu
वाशिंगटन : अमेरिका में भले सत्ता में बदलाव हो रहा है, चीन और पाकिस्तान के प्रति उनकी नीतियां पहले पहले जैसी रहने वाली हैं। इससे दोनों देशों को करारा झटका लगा है। शपथ ग्रहण से पूर्व जो बाइडेन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भारत के साथ सीमा विवाद कर रहे चीन के खिलाफ अमेरिकी सख्ती ट्रंप प्रशासन की तरह से ही जारी रहेगी। वहीं पाकिस्तान को भी बाइडेन प्रशासन ने कुख्यात संगठन लश्कर ए तैयबा और अन्य भारत विरोधी आतंकवादियों को पालने के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगाह किया है। नामित रक्षा मंत्री ने सांसदों को बताया कि बिडेन प्रशासन का उद्देश्य भारत के साथ अमेरिका की रक्षा साझेदारी को जारी रखना है।
20 Jan 2021 02:33PM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, वन क्षेत्रों के समूहों द्वारा लघु वनोपज के प्रसंस्करण से तैयार किए जा रहे उत्पादों जैसे शहद, वनौषधि, बस्तर शिल्प की कलाकृतियां, हैण्डलूम वस्त्र, कोसा वस्त्र जैसे विशिष्ट उत्पाद शहरी क्षेत्रों में एक ही छत के नीचे बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के लिए ‘‘सीजी मार्ट‘‘ प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हो और इसका लाभ उन्हें मिले। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट पहले राजधानी रायपुर, फिर संभाग और जिला स्तर पर प्रारंभ किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में तेलघानी से सरसों, अलसी, राई आदि के तेल भी बिक्री के लिए रखे जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल में ही तेलघानी बोर्ड के गठन का फैसला लिया गया है।
20 Jan 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ;छत्तीसगढ़ शासन के जनहितैषी फैसलों की वजह से समाज के कमजोर एवं मध्यम वर्ग के छोटे भूखंड स्वामियों को काफी फायदा हुआ है। राज्य शासन के निर्णयानुसार पांच डिस्मल से कम के भूखंडों की खरीद बिक्री एवं रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाई गयी और छोटे एवं अन्य भूखंडों के पंजीयन एक जनवरी 2019 से शुरू किया गया है।
20 Jan 2021 01:36PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 20 जनवरी तक 19 लाख 2 हजार किसानों से 81 लाख 5 हजार मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान के एवज में किसानों को 13 हजार 849 करोड रुपए का भुगतान उनके खाते में किया जा चुका है। राज्य में इस साल 1 लाख 93 हजार नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। गिरदावरी के माध्यम से लगभग 2 लाख 52 हजार नए किसानों के 2 लाख 42 हजार हेक्टेयर नए रकबे का पंजीयन धान खरीदी के लिए किया गया। गिरदावरी के प्रकरणों में 48 हजार 645 किसानों के रकबे में सुधार का काम भी राज्य में हुआ है।
20 Jan 2021 01:35PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 18 जनवरी से शुरू हुए एक माह का यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा। इसके पूर्व वर्षाें में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था। इसकी अवधि में वृद्धि की गई है, ताकि जन मानस में यातायात नियमों के प्रति अधिक सजगता आ सके। मानव जीवन अनमोल है, इसलिए हमें जीवन के महत्व को समझना चाहिए। जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क का प्रयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने से घटित होता है। इन हादसों में सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित होता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, नगर निगम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यातायात इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी में सुधार कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
20 Jan 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ;लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर अब महासमुंद जिले के ग्राम अमेठी के ग्रामीणों को फ्लोराइड मुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमेठी की मुख्य बस्ती और कमारपारा में सीडीआई आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। अमेठी में स्थापित होगा फ्लोराईड रिमूव्हल प्लांट
20 Jan 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के कुल 1372 सहायक प्राध्यापकों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सहायक प्राध्यापक के इन 1372 पदों के लिए 2896 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर वर्गवार/उपवर्गवार चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। इनमें अंग्रेजी विषय के 130 पदों के लिए 199 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए हैं। इसी प्रकार भौतिक शास्त्र के 116 पदों के लिए 192 अभ्यर्थियों, राजनीति शास्त्र के 59 पदों के लिए 143 अभ्यर्थियों, हिन्दी के 50 पदों के लिए 152 अभ्यर्थियों, गृह विज्ञान के 9 पदों के लिए 26 अभ्यर्थियों, वाणिज्य के 184 पदों के लिए 378 अभ्यर्थियों और रसायन शास्त्र के 150 पदों के लिए 247 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
20 Jan 2021 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






