टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

 रायपुर: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नही किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डाॅक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नही बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।

13 Jan 2021 12:31PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नई दिल्ली: ए0पी0जे0अब्दुल कलाम टैकनिकल यूनिवर्सिटी में संचालित पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 में प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जे0ई0ई0) के माध्यम से की जाएगी। यह जानकारी डाॅ0 (कर्नल) ए0 गर्ग, निदेशक काईट ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स इंजीनियरिंग, प्रबंधन और फार्मेसी ने एक प्रेस कांफ्रेस  के माध्यम से दी ।  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के बदलाव के बारे में दिल्ली एन0सी0आर0 के छात्रों को अवगत कराने के उद्देश्य से बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एन0टी0ए0) को संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मेन्स (जे0ई0ई0) की मेजबानी सौंपी गई है। जिसके तहत अब इंजीनियरिंग संस्थानों में चुने गये उम्मीदवारों के प्रवेश इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर आयोजित किये जाऐंगें।

13 Jan 2021 10:34AM,
by: Santosh Sharma