स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि COVID-19 वैक्सीन की दो खुराक के बीच 28 दिनों का अंतर होगा और इसकी प्रभावशीलता दूसरी खुराक के 14 दिन बाद शुरू होगी। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीका प्रभावशीलता केवल 14 दिनों के बाद दिखाई देगी।
13 Jan 2021 02:28AM,by: Ashna Ali
आज भी ग्रामीण इलाकों में गाय के गोबर से घर, आंगन और दीवार को लीपा जाता है।अब गाय के गोबर से बना पेंट लॉन्च किया गया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस नए तरह के पेंट (रंग) को लॉन्च किया।गाय के गोबर से बना पेंट खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने तैयार किया है.। अब गोबर के पेंट से चमकेगी दीवारें, सरकार ने गिनाए ये आठ फायदे
13 Jan 2021 02:28AM,by: Imran Khan
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने टेस्ला का स्वागत किया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कर्नाटक ग्रीन मोबिलिटी की ओर भारत की यात्रा का नेतृत्व करेगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता टेस्ला जल्द ही भारत में बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवेलपमेंट यूनिट के साथ अपना परिचालन शुरू करेगी। मैं एलन मस्क का भारत में स्वागत करता हूं।
13 Jan 2021 02:28AM,by: Imran Khan
धमतरी :राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) के द्वारा आज गंगरेल स्थित रविशंकर सागर जलाशय में आपातकालीन आपदा प्रबंधन के अंतर्गत पानी में डूबते हुए बचाने, उसका प्राथमिक उपचार करने तथा आपदा राहत के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का प्रदर्शन वॉटर स्पोर्ट्स जोन में कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य, एसपी बी.पी. राजभानू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
13 Jan 2021 02:28AM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा : पूरे प्रदेश मेंकबीरधाम जिला खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर किसानों से शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के मामले लगातार टॉप पर अपना स्थान बनाए हुए है। जिले में धान खरीदी के शुरूआत से लेकर अब तक 88 प्रतिशत किसानो ंसे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर लिया गया है। कबीरधाम जिले में धान उपार्जन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के कुल 1 लाख 385 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 8 हजार 764 हेक्टेयर है। धान खरीदी से शुरूआत से लेकर अब तक (11 जनवरी की स्थिति में) जिले के 88 हजार 690 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3267940 किं्वटल धान बेच लिया है। इस लिहाज से जिले मे अब तक पंजीकृत रकबा में से 88 हजार हेक्टयर का धान किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी कर लिया गया है। किसानों के द्वारा विक्रय किए गए धान का कुल मूल्य 614 करोड़ रूपए है। प्रदेश में किसानों के पंजीकृत रकबे में से सर्वाधिक रकबा प्रतिशत का धान का क्रय कर कबीरधाम प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के पंजीकृत किसान भाई, धान खरीदी के मामले में फैलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आए। जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।
13 Jan 2021 02:27AM,by: Thaneshwar sahu
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में COVID-19 वैक्सीन सभी लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी और टीकाकरण अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पूरा खर्च वहन किया जाएगा। पहले दौर में, 14,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
13 Jan 2021 02:22AM,by: Ashna Ali
सूरजपुर : समाचार पत्रों में फिर से टीका लगने के बाद तीन बच्चों की तबियत बिगड़ी का समाचार प्रकाशित किया गया था जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस सिंह ने बताया हैं कि बेबी आफ पिन्की पिता-मंगलसाय, उम्र-2 माह, निवासी-रूनियॉडीह, झगरिया पारा, को 01 दिसम्बर 2020 को पेन्टावेलेण्ट, ओ0पी0व्ही0, आई.पी.व्ही. एवं रोटावायरस का पहला टीका लगाया गया उसके बाद बच्चा स्वस्थ्य था। टीकाकरण के 22 दिन के बाद 22 दिसम्बर 2020 को बच्चे को ज्यादा रोने एवं हाथपॉव में अकड़न होने से जिला चिकित्सालय-सूरजपुर में भर्ती कराया गया। बच्चे को दिमागी बुखार (मेनिनजाइटिस) था। बच्चे को झटके भी आ रहे थे। सात दिन भर्ती रहने के उपरान्त स्वस्थ्य होने पर 29 दिसम्बर 2020 को बच्चे को डिस्चार्ज किया गया। उसके बाद बच्चा पुरी तरह घर पर स्वस्थ्य था। पाँच दिन बाद बच्चा को पुनः झटके आने पर जिला चिकित्सालय-सूरजपुर में उपचार के लिए लाया गया परंतु उसी दिन बच्चे के परिजनों के कहने पर अम्बिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
13 Jan 2021 02:22AM,by: Thaneshwar sahu
उत्तराखंड में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के एक दिन बाद, राज्य सरकार ने मंगलवार को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एक राज्य-स्तरीय और जिला-स्तरीय समितियों का गठन किया।
राज्य के पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने यह घोषणा की, जिन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी की।
13 Jan 2021 02:22AM, by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




