टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर चार बड़ी घोषणाएं की। भिलाई के सेक्टर 6 में गुरु घासीदास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में गुरु घासीदास जी के नाम पर शोध पीठ एवं संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा के साथ ही निगम क्षेत्रों में डायग्नोस्टिक सेंटर आरंभ करने की घोषणा भी की जिनका नाम मिनी माता के नाम पर होगा। मुख्यमंत्री ने पंथी नृत्य के महान कलाकार स्वर्गीय  देवदास बंजारे की स्मृति में राज्य स्थापना दिवस समारोह में पंथी नृत्य पुरस्कार आरंभ करने का की घोषणा भी की, साथ ही उन्होंने राजधानी में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सुविधा देने के लिए रहवासी हॉस्टल 200 सीटर क्षमता के निर्माण की घोषणा भी की। 

18 Dec 2020 03:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

धमतरी : राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में केंद्र सरकार की भाजपा सरकार द्वारा पारित नई कृषि बिल को वापसी लेने की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन के समर्थन में तीनों काला कानून को वापस लेने की मांग को लेकर आज गांधी चौक धमतरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर किसानों के द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा और उन्हें पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने वाले एजेंट कह कर नारेबाजी भी किया धरना प्रदर्शन में अधिवक्ता शत्रुहन साहू विधिक सलाहकार संयुक्त मोर्चा संजय चंद्राकर राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच टिकेश्वर साहू राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि कृषि बिल के बारे में भाजपा सरकार के द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है केंद्र सरकार का कहना है कि इस बिल के माध्यम से किसानों को कहीं भी अपनी फसल बेचने की स्वतंत्रता होगी जबकि वास्तविकता यह है कि किसानों को कभी भी अपनी फसल मंडी के बाहर बेचने के लिए किसी भी प्रकार की पाबंदी नहीं था इससे किसानों को क्या लाभ होगा ? सवाल का जवाब भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता के पास नहीं है केवल और केवल जनता को गुमराह कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह बिल लाया गया है जबकि किसानों का मांग है कि उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी का कानून दिया जाए समर्थन मूल्य के नीचे चाहै सरकार हो या कोई प्राइवेट कंपनी के द्वारा खरीदी करने पर उनके खिलाफ f.i.r. का प्रावधान किया जाए और प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कृषि कोर्ट की स्थापना की जाए ताकि किसान भी जो देश के अन्नदाता है जो देश की रीड की हड्डी है अपनी फसल का सही दाम पा सके किंतु किसानों की मांगों पर ध्यान ना दे कर अंबानी और अडानी के बंगले से यह किसान विरोधी बिल लाई गई है गई है जिसे वापस लिया जाना न्याय हित में है यदि भाजपा के लोगों के मन में किसानों के प्रति थोड़ी भी मान सम्मान हैं तो तीनों कृषि बिल को वापस लेकर किसानों के सम्मान में न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी का कानून देकर अपने अन्नदता का कर्ज अदा करें इस अवसर पर भुनेश्वर साहू, निहाल साहू रोहित दास सतवंत महिलांग, निशांत भट्ट ममता तिवारी ललित नगारची, डोमेराम, महेंद्र साहू ने कहा कि किसान विरोधी काला कानून को वापस लेकर केंद्र सरकार किसानों की मांग को पूरा करें नहीं तो किसान गांव गांव जाकर केंद्र सरकार की कथनी और करनी का भंडाफोड़ करेंगे या काला कानून किसानों को बर्बाद कर देगी गोपी साहू कृष्णकांत चोवाराम युगल किशोर दिग्विजय थान सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन अपनी जमीन बचाने के लिए अब तक 20 से अधिक किसान शहीद हो गए हैं उनकी शहादत का सम्मान करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दें भाजपा के लोगों के द्वारा जनता को गुमराह ना कर इस कृषि बिल वापस लेना चाहिए बहुर सिंह मरकाम महेश रावते लाल टोकेश्वर साहू खूब लाल सुनहार यदुनंदन साहू मनोज ओम प्रकाश इस बिल को किसान विरोधी बिल घोषित कर इस वापस करने की मांग की इस अवसर दीपक परमेश्वर धनंजय कार्तिक राम गोपाल राम सुभाष सोनू रसूल खान अशफाक हाशमी थान सिंह गजेंद्र भीम लाल तुलाराम अवतार साहू प्रहलाद साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए किसान शामिल है।

18 Dec 2020 03:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुर्ग :राज्य सरकार की उपलब्धियों को दिखाने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ आज भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव ने किया। इस प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा 2 वर्षों में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार एवं आरंभ की गई विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है। शुभारंभ के मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का समावेश किया गया है। शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर ग्रामीण विकास तक की इन योजनाओं के माध्यम से 2 वर्ष में छत्तीसगढ़ में हुए बदलाव को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा आरंभ की गई नरवा, गरुवा, घुरूवा, बाड़ी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, स्लम स्वास्थ्य जैसी योजनाओं से आए जमीनी बदलाव को रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में यह बताया गया है कि किस प्रकार से इन योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ हुआ। किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा मिला और किस तरह से इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में ठोस आर्थिक विकास की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से ग्रामीण विकास पर फोकस किया गया है। विधायक यादव ने बताया कि प्रदर्शनी आम जनता के लिए काफी उपयोगी होगी। यद्यपि शासन द्वारा बहुत सारे कार्य 2 वर्षों में आरंभ किए गए हैं और प्रदर्शनी के छोटे से स्पेस के माध्यम से इतनी सारी योजनाओं को कवर करना काफी कठिन है फिर भी प्रदर्शनी में काफी संतोषजनक प्रयास किया गया है। इस मौके पर राज्य अंत्यावसायी विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी भी उपस्थित थीं। उन्होंने भी प्रदर्शनी की सराहना की। उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी में राज्य शासन द्वारा प्रारंभ की गई प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को जगह दी गई है इसे अनेक सेगमेंट में बांटा गया है जैसे ग्रामीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य। इसी तरह से राज्य शासन को 2 वर्ष में मिली चुनौतियों और उनसे निपटने के किए गए प्रयासों के संबंध में भी प्रदर्शनी में विस्तार से बताया गया है। विशेष तौर पर कोविड प्रबंधन में सरकार ने कितने कारगर उपाय किए, यह इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी प्रदर्शनी की प्रशंसा की। प्रदर्शनी का अवलोकन तुलसी साहू एवं अरुण सिसोदिया ने भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सामग्री की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं के साथ ही इनसे जुड़े हुए प्रकाशन किताबें तथा पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार के विकास कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जा रही हैं।

18 Dec 2020 02:38PM,
by: Thaneshwar sahu