टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

 केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के 2000 पदों पर की जानी वाली भर्ती फर्जी नहीं है। इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना कल, 19 दिसंबर 2020 जारी की जाएगी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशित होने वाले रोजगार समाचार की तरफ से बीते कल, 17 दिसंबर को जारी अपडेट के मुताबिक इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा 2000 एसीआईओ ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती की पुष्टी की जा चुकी है। इन पदों के लिए भर्ती अधिसूचना रोजगार समाचार सप्ताह 19-25 दिसंबर 2020 में पेज संख्या 6 एवं 7 पर जारी की जाएगी। रोजगार समाचार के अपडेट के मुताबिक पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट चेक यूनिट द्वारा 16 दिसंबर को इंटेलीजेंस ब्यूरो में 2000 एसीआईओ की भर्ती को फर्जी बताया गया था।

18 Dec 2020 10:03AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के दो साल छत्तीसगढ़ के लिए बुरे सपने की तरह बीता। देशभर में छत्तीसगढ़ सरकार की पहचान कांग्रेस के एटीएम के रूप में हो गई है। किसान परेशान हैं। युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। दो साल में कांग्रेस सरकार 25 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। अर्थव्यवस्था बदहाल है। कानून व्यवस्था चौपट है। ना किसी को रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। लेकिन यहां शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। 20 लाख रुपए के इलाज का वादा किया था, लेकिन हजार रुपए का भी इलाज नहीं मिल रहा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के नाम पर कांग्रेस सरकार में आई, लेकिन लगातार किसानों की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं।

18 Dec 2020 08:24AM,
by: Imran Khan