छह साल उपाध्यक्ष और कई वर्षों तक आइपीएल चेयरमैन रह चुके दिग्गज कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला फिर से भारतीय क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष बनेंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के पूर्व सचिव शुक्ला ने गुरुवार को मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय जाकर अपना नामांकन भरा। इस पद पर उनके अलावा किसी ने नामांकन नहीं कराया है इससे उनका उपाध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है। 24 तारीख को अहमदाबाद में होने वाली बीसीसीआइ की वार्षिक आम सभा में इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। राजीव शुक्ला होंगे बीसीसीआइ के नए उपाध्यक्ष
18 Dec 2020 04:28AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली और NCR के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी और इसका केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दूर दक्षिण- पश्चिम में था। भूकंप के झटके गुरुवार को रात करीब 11.45 बजे महसूस किए गए। फिलहाल किसी के जान-माल की हानि की जानकारी सामने नहीं आई है।
18 Dec 2020 02:51AM,by: Imran Khan
दुनियाभर में कोरोना वैक्सीन की चर्चा के बीच कई देशों में अब कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। ब्रिटेन और अमेरिका ने बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कई देशों में सर्वे किया जा रहा है कि क्या लोग वैक्सीन लगवाना चाहेंगे।भारत में भी ऐसा ही एक सर्वे हुआ है।
18 Dec 2020 02:51AM,by: Imran Khan
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के 'हुनर हाट' के 23 वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। हुनर हाट, जो पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए एक मंच है, 18 से 27 दिसंबर तक नुमाइश ग्राउंड, पनवड़िया, रामपुर में आयोजित किया जा रहा है। नितिन गडकरी आज रामपुर के 'हुनर हाट' का उद्घाटन करेंगे
18 Dec 2020 02:49AM,by: Ashna Ali
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने गुरुवार को रियलिटी शो 'बिग बॉस' की मेजबानी के लिए अभिनेता और मक्कल नीडि मैम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन के बारे में उनका कहना है कि यह लोगों के लिए कुछ अच्छा नहीं कर सकते है और उनका काम केवल अच्छे परिवारों को खराब करना है.
सीएम की टिप्पणी एक रिपोर्टर के सवाल के जवाब में आई जिसने भ्रष्टाचार पर अभिनेता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया मांगी.
18 Dec 2020 02:49AM, by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





