कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि वह अपने व्यापार इकाइयों और ब्रांडों को नीचे गिराने के उद्देश्य से एक बड़े पुनर्गठन के हिस्से के रूप में 2,200 श्रमिकों, या अपने वैश्विक कर्मचारियों के 17 प्रतिशत को घटा कर रही है.
कोका-कोला ने कहा कि लगभग आधे छंटनी अमेरिका में होगी, जहां कोक लगभग 10,400 लोगों को रोजगार देता है। कोरोनोवायरस महामारी ने कोक के कारोबार को प्रभावित किया है और इसका राजस्व 9% गिर गया है.
18 Dec 2020 02:13AM, by: Ashna Ali
जारी गतिरोध के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ‘किसान कल्याण सम्मेलन’ में मध्य प्रदेश के किसानों को आभासी तरीक़े से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण देश के 23,000 गांवों और मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के किसानों को करेंगे संबोधित
18 Dec 2020 01:54AM,by: Ashna Ali
रायपुर - बीते दिनों विवादों में घिरे क्वींस क्लब इंडिया के लाकडाउन में संचालन पर मचे घमासान का परिणाम भले ही प्रशासनिक स्तर न आ पाया है। लेकिन नगर निगम द्वारा क्वींस क्लब इंडिया के लीजधारी सहित सभी बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर दी गई है। इन बकायेदारों के पास जाने - अंजाने में अकूत संपत्ति हैं।इसके बावजूद वे कई सालों से संपत्तिकर नगरीय प्रशासन के कोष में जमा नहीं कर रहे हैंं। हां, इतना जरूर है कि समय - समय पर राजस्व वसूली करने की कार्यवाही के तौर सिर्फ नोटिस ही जारी की जाती रही है। लेकिन इधर बीच भूपेश सरकार ने राजस्व की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। ताकि राजकीय कोष में आने वाले पैसे से प्रदेश में विकास की खींची गई रूपरेखा में तेजी लाई जा सके। इसके अनुपालन में आयुक्त सौरभ कुमार के आदेश पर राजस्व वसूली निगम हित में तेज लाने के लिए बड़े बकायेदारों पर सख्ती बरतने की तैयारी कर ली गई है। निगम के बड़े बकायेदारों की पांचवी सूची जारी कर दी गई है। इसमें नगर निगम जोन 9 के 13 एवं जोन 10 के 20 कुल 33 बड़े बकायेदारों के नाम सम्मिलित किये गये है। नगर निगम रायपुर ने उक्त सभी 33 बकायेदारों को बकाया राशि नगर निगम में जमा करने एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह में नगर निगम को बकाया ये हैं निगम के बड़े बकायेदार, कर नहीं जमा करने पर इनकी संपत्ति होगी कुर्क जोन 9 में क्वींस क्लब इंडिया गौरव सिंह बत्रा पिता हरवंश सिंह बत्रा 2017-18 से 2020-21 बकाया राशि 10 लाख 10 हजार 310 रुपये हरबंश सिंह बत्रा पिता गुरू बलम सिंह बत्रा 2018-19 से 2020-21 बकाया राशि 5 लाख 30 हजार 578 रुपये, जोन 10 के तहत गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 49 में तारा देवी - स्व. मेला राम केषवानी जगदीश - मेला राम केशवानी 2017-18 से 2019-20 बकाया राशि एक लाख 98 हजार 355 रुपये, रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50 में सतवंत कौर - नरेन्द्र सिंह सहानी पार्क पैलेस कवलजीत सिंह सहानी - नरेन्द्र सिंह सहानी 2019- 20 बकाया राशी 3 लाख 7 हजार 635 रुपये , नवभारत फ्यूज कंपनी 2018-19 से 2019-20 बकाया राशि 3 लाख 14 हजार 873 रुपये,उत्सव एजेंसी पार्क लिमिटेड देवेन्द्र सिंह - नरेन्द्र सिंह 2019-20 बकाया राशि 3 लाख 32 हजार 176 रुपये, हरपाल सिंग - सरदार सिंह 2019-20 बकाया राशि 3 लाख 15 हजार 621 रुपये, प्रीत पाल सिंह चण्डोक - स्व.हरवंश सिंह 2019- 20 बकाया राशि 3 लाख 71 हजार 447 रुपये, अनिता शाह - धीरेन्द्र शाह 2016- 17 से 2019- 20 बकाया राशि 1 लाख 55 हजार 109,
18 Dec 2020 01:43AM,by: Imran Khan
केंद्र ने पश्चिम बंगाल सरकार से गुरुवार को 3 IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में शामिल होने के लिए तुरंत कार्यमुक्ति देने के लिए कहा. उन सभी को पहले से ही अधिकारियों के अनुसार नए असाइनमेंट दिए गए थे। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के संचार में, गृह मंत्रालय ने कहा कि IPS कैडर के नियमों के अनुसार, केंद्र किसी भी विवाद के मामले में राज्य सरकार से ज़्यादा महत्व रखता है.
18 Dec 2020 01:43AM,by: Ashna Ali
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ गुरूवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर तैयार की गई 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में बनी इस 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी विशाल रंगोली ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया और उसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। गोल्डन बुक की आधिकारिक संवाददाता श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने समारोह में इसकी अधिकारिक घोषणा की। समारोह की शुरूआत में दो साल पूरा होने की खुशी में शंख, घंटी की ध्वनि के साथ 100 महिलाओं ने आरती की थालियों और दीपक से मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रीमंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार...‘ से छत्तीसगढ़ महतारी की स्तृति की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य महिला आयोग को रंगोली के माध्यम से वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि पिछले साल चुनाव और इस साल कोरोना महामारी के बाद भी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में हमने कोई कमी नहीं की। हर चेहरे में इसकी खुशी और प्रसन्नता है। सभी ने अपनी खुशी व्यक्त करने के अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। इसी क्रम में राज्य महिला आयोग द्वारा तैयार रंगोली ने वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया है। छत्तीसगढ़ महतारी को इसी तरह सभी सजाएं,संवारें और खूब सेवा करें। छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
17 Dec 2020 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1584 नए मामले सामने आए हैं वही 8 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा...
17 Dec 2020 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली और दुर्ग जिले सहित राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.15 बजे मुंगेली जिले के लालपुर तहसील स्थित ग्राम बंधवा (लालपुर धाम) पहुंचकर वहां गुरू धासीदास जयंती में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे कुम्हारी बस्ती में गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद श्री बघेल शाम 6.45 बजे राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर गुरू घासीदास कॉलोनी पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
17 Dec 2020 03:25PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





