टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के कारण देश के किसान कड़ी ठंड में अपने अधिकारों के लिए सड़क पर संघर्ष कर रहा है। देश में सरकारें नया कानून और कानून में संशोधन इसलिए करती हैं ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके और अड़चनों से जनता को निजात मिल सके, लेकिन केन्द्र सरकार ने नए कानूनों से किसानों को न सिर्फ मुसीबत में डाल दिया है बल्कि कानून में किए गए प्रावधानों से उन्हें खेती से वंचित करने का पूरा-पूरा जतन कर दिया है। ऐसे कानून बनाने की आखिर जरूरत क्या थी जिसके चलते देश में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी मुश्किल हो जाए। केन्द्र की निर्ममता से बेमौत मर रहे किसानः मोहम्मद असलम

18 Dec 2020 01:37PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बालोद :कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले के धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की प्र्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी परिस्थिति में उपार्जन केन्द्रों में बारदानों की कमी न हो। धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो। कलेक्टर श्री महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान उपार्जन की व्यवस्था के संबंध में खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों के बारदानों को नये बारदानों के रूप में उपयोग किया जाना है। जिसका प्राथमिकता से उठाव करें। ताकि उन्हीं बारदानों में चाॅवल जमा किया जा सके। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक स्तर पर टीम गठित कर मिलर्स परिसर से सत्यापन उपरांत बारदानों को उपार्जन केन्द्रों में भेजें। 

18 Dec 2020 01:37PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

बालोद :इंडियन रेडाक्राॅस सोसायटी द्वारा जिलों में सम्पूर्ण वर्ष में(जुलाई 2019 से जुलाई 2020) की जाने वाली सम्पूर्ण गतिविधियों के लिए एवं विगत महिनों में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के रोकथाम हेतु किए गए प्रयासों एवं लाॅकडाउन के दौरान प्रभावित लोगों के लिए किए गए मानवता एवं सहायता के परिप्रेक्ष्य में राजभवन एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी राज्य शाखा द्वारा श्रेष्ठ जिला श्रेणी अंतर्गत जिलो को चयनित कर पुरष्कारों की घोषणा की गई। जिसमें तृतीय पुरस्कार के लिए बालोद जिले को चयनित किया गया। राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा कल राजभवन रायपुर में आयोजित समारोह में बालोद कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में शामिल डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.ठाकुर उपस्थित थे।

18 Dec 2020 11:41AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार 23 दिनों से जारी है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम आठ पन्नों का एक खुला पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के किसानों के नाम लिखे गए पत्र को पढ़ने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

18 Dec 2020 11:02AM,
by: Imran Khan