ज़रा हटके

Generic placeholder image

एथर ऐनर्जी ने पूर्वी भारत में अपने व्यापार को बढ़ाते हुए दिल्ली में एथर स्पेस ऐक्सपीरियंस सेंटर की शुरुआत की है. एथर ऐनर्जी ऐक्सपीरियंस सेंटर में ग्राहकों को सर्विस और सपोर्ट के अलावा बिक्री की समस्त जानकारी दी जाएगी. इस केंद्र में एथर 450 प्लस और एथर 450 एक्स की बिक्री दिल्ली-एनसीआर में की जाएगी और यह पहला केंद्र होगा जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेची भी जाएंगी. कंपनी का इरादा है कि पूरे दिल्ली एनसीआर में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेची जाएं जिसके लिए एथर स्पेस नेटवर्क बढ़ाना होगा. दिल्ली में एथर 450 प्लस और एथर 450 एक्स की कीमत भी सबसे कम है जिसका कारण राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों पर देश में सबसे ज़्यादा सब्सिडी मिलना है. इस सब्सिडी के बाद दिल्ली में एथर 450 की एक्सशोरूम कीमत रु 1,13,416 है, वहीं एथर 450 एक्स की एक्सशोरूम कीमत रु 1,32,426 तय की गई है.

05 Jul 2021 03:30PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी सेंसेशनल फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। लाइगर फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी लेटेस्ट फोटो में हैवी बाइसेप और लॉन्ग हेयर फ्लॉन्ट कर खलबली मचा दी है। विजय देवरकोंडा का ये फोटोशूट इस वक्त हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस फोटोशूट में सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बुलेट के साथ बैठकर पोज देते दिख रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने ये फोटोशूट डब्बू रतनानी से करवाया है। विजय देवरकोंडा का ये लुक इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। विजय देवरकोंडा ने ये तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'मैं तुम्हारे लिए तैयार हूं।' विजय देवरकोंडा की ये फोटो आप यहां देख सकते हैं।

05 Jul 2021 01:02PM,
by: Vikash Kumar