3 जुलाई को एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं। सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 21 साल पूरा होते ही एकता कपूर काफी इमोशनल हो गई है। कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की पूरी टीम पार्टी करती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'इस शो ने मेरी जिंदगी बदल दी। ये टीवी शो नहीं बल्कि पूरा एक इतिहास है। कोई भी छोटे पर्दे के इस इतिहास को नहीं बदल पाएगा।' इसके साथ हा एकता कपूर ने स्टार प्लस और शो के सभी सितारों का धन्यवाद कहा है।
04 Jul 2021 08:37AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड फिल्म अदाकारा आलिया भट्ट ने भी कोरोना की दूसरी लहर के बाद सामान्य होते हालातों के बीच अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम करना शुरू कर दिया है। अदाकारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) की शूटिंग के लिए लौट गई है। आलिया भट्ट ने अपनी इस फिल्म के सेट पर पहले दिन पहुंचते ही एक तस्वीर क्लिक करवाई। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट लिखा। आलिया भट्ट ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'डार्लिंग्स के सेट पर पहला दिन। बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म, लेकिन मैं हमेशा पहले एक एक्टर ही रहूंगी। इस वक्त मैं बहुत नर्वस एक्टर हूं। मुझे नहीं पता ये क्या है। नई फिल्म के शुरू होने से पहले वाली रात, मैं ये नर्वस वाली फीलिंग अपने पूरे शरीर में महसूस करती हूं। मैं पूरी रात सपने देखती हूं। शूटिंग से पहले रातों को क्यों 'अनइजी' फील करती हैं आलिया भट्ट
04 Jul 2021 06:28AM,by: Vikash Kumar
देश में लागू हुए नए आईटी नियमों के तहत फेसबुक ने अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने इस रिपोर्ट में कहा है कि उसने 15 मई से 15 जून के बीच हेट स्पीच के 3,11,000 कंटेंट और 18 लाख न्यूडिटी और सेक्सुअल एक्टिविटी पोस्ट को हटाया है। उससे पहले कू और गूगल भी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी कर चुके हैं। नए नियमों के बाद देश में 50 लाख से अधिक यूजर्स वाले सभी सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य है।
03 Jul 2021 03:01PM,by: Vikash Kumar
आमिर खान और किरण राव बी-टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। आमिर ने 2005 में राव से शादी की थी। आमिर खान और किरण राव को लेकर अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। हालांकि इस कपल ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
03 Jul 2021 01:30PM,by: Vikash Kumar
टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे जल्द ही 'पवित्र रिश्ता 2.0' के जरिए टीवी पर वापसी करने वाली हैं। ऐसे में अंकिता लोखंडे बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ 'पवित्र रिश्ता 2.0' को टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। 'पवित्र रिश्ता 2.0' में अंकिता लोखंडे एक बार फिर से अर्चना का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं टीवी एक्टर शाहीर शेख मानव बनने वाले हैं। इसी बीच अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। इस ट्रोलिंग की वजह बने हैं सुशांत सिंह राजपूत, जिनको फैंस आज भी भुला नहीं पाए हैं।
03 Jul 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
पिछले एक साल में बिटकॉइन की कीमतें जिस तेजी से बढ़ी हैं उसी के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े साइबर हमले भी बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2020 से मई 2021 के बीच क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े ईमेल साइबर हमले में 192 प्रतिशत की तेजी आई है। क्लाउड-सक्षम सिक्योरिटी उपलब्ध कराने वाली बाराकुडा नेटवर्क्स के अनुसार साइबर अपराधी उन अवसरों का लाभ उठा रहे हैं जिसमें उनके लिए संभावित शिकार को धोखा देने और उनके हमलों से होने वाले मुनाफे को बढ़ाने के तत्व मौजूद हैं।
03 Jul 2021 02:57AM,by: Vikash Kumar
मजबूत शुरुआत देने के बाद घरेलू बाजार लाल निशान में आ गए हैंं। दोनों ही बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में कमजोरी है। सेंसेक्स 52300 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 15650 से ऊपर चल रहा है। निवेशक छोटे और मझोले शेयरों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में लगभग 0.40% की तेजी है। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 1% का उछाल है।
02 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लोनावाला के हिल स्टेशन स्थित अपने विला को 5.25 करोड़ रुपये में बेचा है। 6,329 वर्ग फुट में फैली इस संपत्ति को सुषमा अशोक सराफ नाम की महिला ने खरीदा है। दस्तावेजों में दिखाया गया है कि शर्मा द्वारा 26 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया था। रोहित शर्मा ने बेचा अपना लोनावाला का विला
02 Jul 2021 12:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


