ज़रा हटके

Generic placeholder image

फिल्ममेकर करन जौहर ने हाल ही में अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शंस तले एक नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है। करन की इस फिल्म का टाइटल 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी. शंकरन नायर' रखा गया है। इस फिल्म में भारत के महान वकील और राजनेता सी. शंकरन नायर की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। करन जौहर ने मंगलवार को पोस्ट शेयर कर अपने इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। करन जौहर ने लिखा, "एक ऐतिहासिक शख्सियत सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बहुत रोमांचित और गर्वित हूं। इसका डायरेक्शन करण सिंह त्यागी करेंगे। फिल्म और कास्ट से जुड़ी जानकारियां जल्द ही शेयर की जाएंगी।" ये फिल्म रघु पलट और पुष्पा पलट की मशहूर किताब 'द केस दैट शूक द एंपायर' पर बेस्ड है। इस किताब में लेखकों ने जलियावाला बाग नरसंहार और उसकी कोर्टरूम सच्चाई को लोगों के सामने पेश किया है। 'जलियांवाला बाग नरसंहार' पर करन जौहर लेकर आ रहे फिल्म

30 Jun 2021 10:48AM,
by: Vikash Kumar