रायपुर - छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आज वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और तकरीबन 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के मंत्री,संसदीय सचिव, विधायक सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग इस वर्चुअल मैराथन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वर्चुअल मैराथन में भाग लेने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे।प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते वौ गेंडे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
13 Dec 2020 04:37AM,by: Imran Khan
केरल की चालकुडी नदी के पास रहने वाले एक परिवार को बुधवार को एक पूर्ण विकसित मगरमच्छ अपने घर के बरामदे में घूमता मिला। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर टी अजिकुमार ने कहा, "यह लंबाई में लगभग तीन मीटर था। यह गलती से घर में भटक गया होगा क्योंकि यह नदी के पास स्थित है।" मगरमच्छ को सुरक्षित निकालने में दो घंटे से अधिक समय लग गए।
10 Dec 2020 02:47AM,by: Ashna Ali
मुंबई में शिवसेना के नगरसेवक समधन सरवनकर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं जिसमे अपने भोजन की आदतों के आधार पर दानदाताओं को प्रोत्साहन के रूप में 1 किलो चिकन या पनीर की पेशकश की जाएगी। सर्वण महम-वर्ली विधानसभा क्षेत्रों में 13 दिसंबर को केईएम अस्पताल के सहयोग से शिविर का आयोजन कर रहे हैं। रक्तदान शिविर के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
08 Dec 2020 11:38AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









