01 Sep 2022

Generic placeholder image

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने बुधवार को ‘विपक्षी एकता’ बनाने के प्रयासों के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं ने ‘भाजपा मुक्त भारत’ का आह्वान किया। हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार के मुख्यमंत्री को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में माना जा सकता है। इस पर केसीआर ने कहा, ‘ये बातें हम बाद में तय करेंगे।’ कांग्रेस को शामिल किए जाने के सवाल पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राव ने प्रेसवार्ता के दौरान नीतीश कुमार को ‘बड़े भाई’ कहकर संबोधित किया। केसीआर-नीतीश ने ‘भाजपा मुक्त भारत’ का किया आह्वान

01 Sep 2022 01:25AM,
by: Imran Khan