03 Jul 2022
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई भाजपा नेता निजामों के शहर में हैं। इस दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने उद्घाटन भाषण के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के अब तक के कार्यकाल में गरीब कल्याण की उनकी प्रशासनिक योजनाओं, सामाजिक उत्थान की उनकी राष्ट्रवादी सोच के कारण ही नए भारत का निर्माण हुआ है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा गरीबों और विपक्षी दलों को अपने परिवारों को सशक्त कर रही है। वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बैठक में आर्थिक और गरीब कल्याण प्रस्ताव पारित किया। ये प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने पेश किया था। जिसका अनुमोदन पीयूष गोयल और मनोहर लाल खट्टर ने किया था। इसके अलावा बैठक में पारित शोक संदेश में उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल, गायक सिद्धू मूसेवाला का जिक्र किया गया। इस दौरान अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना और अगले 18 महीनों में 10 लाख रोजगार मुहैया करने की सरकार की घोषणा की सराहना की गई।।
03 Jul 2022 01:23AM,by: Imran Khan
बस्तर जिले के पूर्व कलेक्टर रजत बंसल की गाना गाते हुए की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस वीडियो में कलेक्टर माइक में 'अब रुक जा जरा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं जिला पंचायत CEO बॉक्स को तबला बना कर हाथों से बजाते दिख रहे हैं। अफसरों की गायकी की यह वीडियो अब सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही है। बताया जा रहा है कि, कलेक्टर रजत बंसल के तबादले के बाद उन्हें विदाई पार्टी दी गई थी। उसी समय उन्होंने यह गाना गाया था।
03 Jul 2022 01:11AM,by: Imran Khan
50 करोड़ से ज्यादा भारतीय व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं। 2011 की जनगणना के लिहाज से देखें तो 108 करोड़ की वयस्क आबादी में से हर दूसरा भारतीय व्हाट्सएप पर है। इनमें से बहुत से लोग इसका आपराधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के प्रयासों के तहत बीते एक वर्ष में भारत में व्हाट्सएप ने 2.38 करोड़ खातों पर प्रतिबंध लगाया है। सबसे ज्यादा 30,27,000 खाते जुलाई 2021 में बैन किए गए थे।
03 Jul 2022 01:10AM,by: Imran Khan
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने केरल में मीडिया से बात करते हुए उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल के हत्यारों को बच्चा कहा। हालांकि यह वीडियो एडिट किया हुआ था जिसकी सच्चाई जाने बिना एक टीवी न्यूज एंकर रोहित रंजन ने अपने शो में राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीटर पर इस वीडियो को शेयर किया था।
03 Jul 2022 01:10AM,by: Imran Khan
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिख कर भाजपा के नेताओं से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि बीजेपी नेताओं को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छेड़छाड़ किये हुए वीडियो क्लिप को वायरल करने और पोस्ट करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पत्र में चेतावनी भी दी है। उन्होंने लिखा है कि अगर भाजपा नेता ऐसा नहीं करते हैं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
03 Jul 2022 01:10AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







