05 Jul 2022

Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश में चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती जनजातीय जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला जैसे कार्यों पर करीब 30 करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से खर्च किए जाएंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाया गया। इसमें किन्नौर, लाहौल स्पीति के अलावा चंबा जिला के पांगी में भी विशेष काम होगा। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यह बजट जनजातीय क्षेत्रों की विभिन्न योजनाओं में मिले बजट के गैप को कवर करने के लिए मांगा जाएगा। मुख्य सचिव राम सुभग के साथ हुई इस बैठक में प्रधान सचिव ओंकार शर्मा का जाना तय था, मगर उन्हें कुल्लू में बस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने जाना पड़ा।

05 Jul 2022 01:05AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

ईडी ने सोमवार को मनी लाउंड्रिंग से जुड़े एक मामले में बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निवेशकों को सस्ता घर दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के के आरोप में कार्रवाई करते हुए लगभग 137 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई संपत्ति में भूमि और रिहायशी घर शामिल हैं। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी संपत्ति ड्रीम्स इंफ्रा इंडिया लिमिटेड, उसकी मैनेजिंग डायरेक्टर दिशा चौधरी, टीजीएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उसकी एमडी मंदीप कौर व अन्य के नाम पर हैं। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी संपत्ति ड्रीम्स इंफ्रा इंडिया लिमिटेड, उसकी मैनेजिंग डायरेक्टर दिशा चौधरी, टीजीएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उसकी एमडी मंदीप कौर व अन्य के नाम पर हैं। मनी लाउंड्रिंग से जुड़े एक मामले में बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई

05 Jul 2022 01:04AM,
by: Imran Khan