05 Jul 2022
हांगकांग: हैकर ने शंघाई पुलिस के एक डेटाबेस से एक अरब चीन वासियों से संबंधित डेटा हासिल करने का दावा किया है। अगर इस हैकिंग की पुष्टि हो जाती है तो यह इतिहास में सबसे बड़ी डेटा चोरी की घटनाओं में से एक (Biggest Data Hacking) होगी। ऑनलाइन हैकिंग मंच ‘ब्रीच फोरम्स’ पर पिछले सप्ताह एक पोस्ट में किसी ने ‘चाइनाडैन’ नामक हैंडल का इस्तेमाल करते हुए करीब 24 टेराबाइट डेटा बेचने की पेशकश की। उसने दावा किया कि यह जानकारी चीन के एक अरब लोगों से संबंधित है और दो लाख डॉलर मूल्य के 10 बिटकॉइन से जुड़ी है। चीन में हुई इतिहास की सबसे बड़ी डेटा चोरी
05 Jul 2022 11:59PM,by: Imran Khan
रुपया के कमजोर होने से देश में महंगाई बढ़ जाएगी। दरअसल, भारत अपनी जरूरत का 70 फीसदी से ज्यादा पेट्रोलियम उत्पाद आयात करता है। भारत का आयात डॉलर में होता है। रुपया कमजोर होने से भारत को आयात के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा भुगतान करना होगा। पेट्रोलियम उत्पादों के आयात महंगा होने की वजह से तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती हैं। रुपया के कमजोर होने से देश में महंगाई बढ़ेगी
05 Jul 2022 11:59PM,by: Imran Khan
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने मंगलवार को कहा कि उसने सांख्य लैब्स में 276.24 करोड़ रुपये में 62.65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में टाटा ग्रुप की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर ने कहा कि उसने 454.19 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर कंपनी के 60,81,946 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। यह सांख्य की इक्विटी शेयर पूंजी का 62.65% हिस्सा है। यह डील 276.24 करोड़ रुपये में हुई।
05 Jul 2022 11:59PM,by: Imran Khan
राजस्व सचिव तरुण बजाज ने ये भी कहा है जीएसटी के तहत छूट वाले उत्पादों की सूची को कम करने की जरूरत है। तरुण बजाज के मुताबिक सर्विस सेक्टर के लिए ऐसा करना जरूरी है। बजाज ने कहा कि सरकार की कोशिश अगले दो-तीन वर्षों में जीएसटी प्रणाली में मौजूद खामियों को दूर करने की है। छूट वाले उत्पादों की सूची पर चली कैंची
05 Jul 2022 11:59PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






