07 Jan 2021

Generic placeholder image

राजनांदगांव:सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 31 दिसम्बर 2020 को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा आबकारी जांच चौकी चिल्हाटी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल हीरो अचीवर 150 वाहन क्रमांक सीजी 08 एसी 0566 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए ग्राम अवासपारा थाना-चिल्हाटी निवासी विकास सिंह के आधिपत्य वाहन में परिवहन करते हुए अवैध मदिरा हाथ भ_ी महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। इसी तरह टीपानगढ़ चौक पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग दौरान मोटरसायकल टीवीएस स्टार सीजी 08 एजी 5013 में 56 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये डूमरघुचा थाना चिल्हाटी निवासी राम गोंड एवं रूपलाल नेताम को गिरफ्तार किया गया। चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी किरन कुमार एवं चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी ठाकुर राम रावटे को मोटर सायकल हीरो स्पेंल्डर प्लस क्रमांक एमएच 34 बीएम 5199 से 65 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।

07 Jan 2021 04:54PM,
by: Thaneshwar sahu