07 Jan 2021

Generic placeholder image

बेमेतरा :कोरोना के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसकी तैयारी वैसी ही होगी जैसी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों की होती है। जिले के हेल्थ वर्करों को प्रथम चरण में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पिछले दिनों 2 जनवरी को ड्राई रन करके तैयारियों का जायजा भी लिया जा चुका है। कोरोना वैक्सीनेशन के तैयारियों के क्रम में ही आज वैक्सीनेशन साइटपर तैनात रहने वाले टीकाकरण प्रभारियों की जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, ग्रामीण चिकित्सा अधिकारियों समेत जिला स्तर के चिकित्सकों को कोरोना वैक्सीनेशन की ट्रेनिंग दी गई।

07 Jan 2021 06:35AM,
by: Thaneshwar sahu