07 Jan 2021

Generic placeholder image

अकलतरा नव वर्ष के शुभारंभ पर गायत्री प्रज्ञा पीठ देव किरारी में 1 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ जैसा की विदित हो गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार अपने 50 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती कार्यक्रम व हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन को लेकर घर-घर गंगे हर हर गंगे हरिद्वार पहुंचा आपके द्वार के तहत नव वर्ष में गांव गांव में गंगाजल स्थापना देवस्थापना युग साहित्य की स्थापना का संकल्प उपस्थित सभी परिजनों ने लिया व यज्ञ में अपनी भागीदारी निभाई उपस्थित परिजनों ने एक दूसरे को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्ति की व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण समाज निर्माण के साथ भविष्य के लिए अपनी आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित किया इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान गोवर्धन कश्यप जी युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक समन्वयक त्रियुगीनारायण पटेल अतुल साहू शेष नारायण साहू जयप्रकाश साहू रमाकांत पटेल दीपक साहू पूर्व सरपंच किरारी सतनारायण कश्यप नर्मदा प्रसाद कश्यप सुंदरलाल कश्यप रामानुज श्याम संजय कश्यप संदीप तिवारी कमल कश्यप विजय उपाध्याय कृपा शंकर कश्यप आशीष कश्यपश्रीमती मीना साहू श्रीमती कृष्णा देवी कश्यप उर्मिला साहू सरिता साहू फटकन बा प्रतिभा साहू दीप्ति कश्यप दामिनी कश्यप आंचल कश्यप यशस्वी कश्यप खुशी कश्यप परिजन उपस्थित रहे महेश्वर कश्यप व राम प्रसाद द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी कमल कश्यप द्वारा प्रदान की गई ।

07 Jan 2021 02:40AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भूपेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद नए कैलेंडर वर्ष के अवसर पर विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते हुए 2 साल छत्तीसगढ़ को 10 साल पीछे कर दिया है, ये 2 साल बुरे सपने की तरह गुजरे हैं। कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने छत्तीसगढ़ को पैसा उगाही का एटीएम बना दिया है, जिसकी पूर्ति के लिए राज्य सरकार 24 घंटा सातों दिन ट्रांसफर उद्योग चालू रखती है। अक्षम अधिकारियों को महत्वपूर्ण कमान दी जा रही है। प्रदेश के सारे जिला मुख्यालयों में सभी विभागों के लगातार चार छह महीने में अधिकारियों के बदलने से छत्तीसगढ़ का विकास बुरी तरीके से प्रभावित हो रहा है।

07 Jan 2021 02:32AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

रायपुर (06.01.2021) नगर निगम रायपुर द्वारा अतुल सिंघानिया को *"कोरोना वारियर"* के रूप में सम्मानित किया गया है। नगर निगम रायपुर ज़ोन 3 के आयुक्त प्रवीण सिंह गहलोत ने आज अतुल सिंघानिया को कोरोना वारियर का प्रशस्ति पत्र दिया। अतुल सिंघानिया देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के महाप्रबंधक हैं। वे कोविड 19 महामारी के दौरान अस्पताल में आ रहे कोरोना ग्रसित मरीजों की बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं। इस दौरान वे स्वयं गंभीर रूप से अक्टूबर 2020 में कोरोना से ग्रसित होकर अस्पताल में भर्ती रहे लेकिन इसके बाद भी वे लगातार मानव सेवा में जुटे हुए हैं। कोरोना वारियर सम्मान के लिए अतुल सिंघानिया ने नगर निगम रायपुर और राज्य शासन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कर्तव्य के लिए पहले से भी ज्यादा प्रतिबद्ध करता है। वे लोगों की सेवा में आगे भी जुटे रहेंगे। अतुल सिंघानिया को मिला "कोरोना वारियर" सम्मान

07 Jan 2021 02:32AM,
by: Ashna Ali