07 Jan 2021
उत्तर बस्तर कांकेर :कोविन वेक्सीनेशन के लिए जिले के तीन स्थानों ए.एन.एम ट्रेनिंग सेंटर कांकेर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागोडार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमोड़ा में आज मॉकड्रिल किया गया, जिसके लिए 25-25 स्वास्थ्य कर्मचारियों का चयन किया गया था, जिन्हें एक दिन पूर्व सूचना दे दी गई थी। कोविन वेक्सीनेशन हेतु ए.एन.एम टेªनिंग सेंटर कांकेर के किये गये मॉकड्रिल का कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने निरीक्षण कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त किया एवं चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र नाग, डीपीएम डॉ. निशा मौर्य, विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. अर्पणा माकवे सहित चिकित्सा स्टॉफ मौजूद थे।
07 Jan 2021 01:37PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी :अगर कुछ कर गुजरने का जुनून हो और उसे अंजाम देने की दृढ़ इच्छाशक्ति मन में हो तो पथरीले रास्ते भी फूलों की सेज बन जाते हैं। नगरपालिक निगम धमतरी के नवज्योति शहर स्तरीय संघ ने भी कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसके जज्बे की चहुंओर सराहना हो रही है। शहरी क्षेत्र में गोधन न्याय योजना की इसे बड़ी कामयाबी कह सकते हैं, जहां पर संघ की 175 महिलाएं गोधन (गोबर) से अपना भविष्य संवारने में तल्लीन हैं। उनका आत्मविश्वास और होठों की सहज मुस्कान यह साबित कर रही है केमिकल फर्टिलाइजर के दौर में वर्मी खाद, वर्मी वॉश और गोबर के अन्य उत्पाद हर दृष्टिकोण से खरा उतरे हैं।
07 Jan 2021 01:37PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूर्व मंत्री एवं भाजप विधायक अजय चंद्राकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकॉउंट पर पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा -कोरोना की जांच कराने के बाद मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूँ। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच अवश्य करवाएं।
07 Jan 2021 01:10PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की पत्नी श्रीमती सरला देवी शुक्ल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती सरला देवी का नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
07 Jan 2021 12:33PM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के आयोजन से कोरोना फैलने के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवई हुई। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की बेंच ने सरकार से पूछा कि मरकज मामले से क्या सबक लिया? कहीं किसान आंदोलन भी तब्लीगी जमात जैसा न बन जाए, क्योंकि कोरोना फैलने का डर तो किसान आंदोलन वाली जगह पर भी है।
07 Jan 2021 12:00PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








