07 Jan 2021
राजनांदगांव:सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 31 दिसम्बर 2020 को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा आबकारी जांच चौकी चिल्हाटी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल हीरो अचीवर 150 वाहन क्रमांक सीजी 08 एसी 0566 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए ग्राम अवासपारा थाना-चिल्हाटी निवासी विकास सिंह के आधिपत्य वाहन में परिवहन करते हुए अवैध मदिरा हाथ भ_ी महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। इसी तरह टीपानगढ़ चौक पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग दौरान मोटरसायकल टीवीएस स्टार सीजी 08 एजी 5013 में 56 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये डूमरघुचा थाना चिल्हाटी निवासी राम गोंड एवं रूपलाल नेताम को गिरफ्तार किया गया। चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी किरन कुमार एवं चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी ठाकुर राम रावटे को मोटर सायकल हीरो स्पेंल्डर प्लस क्रमांक एमएच 34 बीएम 5199 से 65 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
07 Jan 2021 04:54PM,by: Thaneshwar sahu
खुदरा विक्रेताओं के प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन ऑफ रिटेलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तंबाकू उत्पादों के कानून में प्रस्तावित बदलावों को वापस बुलाने का आग्रह किया है क्योंकि यह "उनकी आजीविका पर हमला करता है"।
ये बदलाव ढीले/लूज़ सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देंगे, 21 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाएंगे और दूसरों के लिए इन-शॉप विज्ञापन पर नियंत्रण लगाएंगे।
07 Jan 2021 04:54PM, by: Ashna Ali
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेेल की मंशा के अनुरूप कोरबा शहर के मध्य स्थित अशोक वाटिका को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी गई। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं निगम के प्रशासन के अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए है। कोरबा में ऑक्सीजोन बनाने का काम तेजी से कराएं : जयसिंह अग्रवाल
07 Jan 2021 04:20PM,by: Thaneshwar sahu
जस्टिस हिमा कोहली ने हैदराबाद में गुरुवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने उन्हें राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, डिप्टी सीएम महमूद अली और राज्य के मंत्रियों के साथ-साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और वरिष्ठ नौकरशाह भी उपस्थित थे। तेलंगाना हाई कोर्ट को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
07 Jan 2021 03:47PM,by: Ashna Ali
मऊ जिले के एक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की बुधवार को लखनऊ में तीन बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है, जो हत्या के पांच मामलों का आरोपी है और राजनेता मुख्तार अंसारी का कथित सहयोगी भी है। घटना में अजित का एक सहयोगी और एक राहगीर घायल हो गए लेकिन अब वे खतरे से बाहर है। मऊ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की लखनऊ में गोली मारकर हत्या
07 Jan 2021 03:46PM,by: Ashna Ali
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र से ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध का विस्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने लिखा, "केंद्र ने प्रतिबंध हटाने और ब्रिटेन की उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। यूके में अत्यंत गंभीर कोविड -19 स्थिति के मद्देनजर ... मैं केंद्र से 31 जनवरी तक प्रतिबंध का विस्तार करने का आग्रह करूंगा।"
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में 62,322 कोरोनावायरस के मामले और 1,041 कोरोनावायरस मौतें हुई हैं।
07 Jan 2021 03:46PM, by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






