08 Apr 2021
सुकमा : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान अगवा किए गए कोबरा के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को गुरुवार को छुड़ा लिया गया। जवान मनहास छह दिनों तक नक्सलियों की कैद में रहे। कैद से रिहा होने के बाद उन्होंने इन छह दिनों की कहानी संक्षेप में बताई। राकेश्वर सिंह मनहास ने कहा कि तीन अप्रैल को मुठभेड़ के दौरान वे नक्सलियों के बीच घिर गए थे।
08 Apr 2021 04:34PM,by: Thaneshwar sahu
वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी द्वारा परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने की अपील पर पक्षकारों की बहस पूरी हो चुकी है। पूर्व में बहस के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी ने दो अप्रैल को निर्णय के लिए आठ अप्रैल की तिथि तय कर दी थी। आखिरकार लंबे समय बाद ज्ञानवापी मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की अपील (प्रार्थना पत्र) को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता अभय नाथ यादव ने कहा कि वह फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और इसे हाइकोर्ट में चुनौती देंगे। अदालत के फैसले को लेकर परिसर में काफी गहमागहमी का दौर सुबह से ही बना रहा, लंच के बाद दोपहर ढाई बजे फैसला आते ही प्रकरण को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा।
08 Apr 2021 04:34PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना वायरस (कोविड-19) के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम हेतु परिवहन आयुक्त मध्यप्रदेश ग्वालियर के आदेश 7 अप्रैल 2021 द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में छत्तीसगढ़ से जाने वाले तथा आने वाले बसों का संचालन 7 अप्रैल 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक की अवधि के लिए स्थगित किया गया है।
08 Apr 2021 03:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :अपर कलेक्टर एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य रायपुर की प्रभारी अधिकारी श्रीमती पदमिनी भोई ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य की ड्यूटी में अनुपस्थित 42 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने इन सभी को न्यू सर्किट हाउस स्थित कंट्रोल रूम में अनुपस्थिति के उचित कारण के साथ समक्ष में उपस्थिति होने को कहा है। आदेश की अवेहलना किए जाने पर उनके विरूद्व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा एपेडमिक डिसीसेस एक्ट 1857 के तहत अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
08 Apr 2021 03:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य की लगभग 10 प्रतिशत आबादी को कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस माह के अंत तक 45 से अधिक आयु समूह, जो कुल आबादी का 20 प्रतिशत है, के सभी 58 लाख 66 हजार 599 लोगों को पहली डोज देकर सुरक्षित कर लिया जाए। अभी तक इस आयु समूह के 25 लाख 25 हजार 833 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वैक्सीन लेकर आप बच सकते है कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति से
08 Apr 2021 03:30PM,by: Thaneshwar sahu
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक कर रहे हैं। कोरोना की स्थिति और देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए वर्चुअल माध्यम से यह बैठक की जा रही है। मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि देश में इस बार कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी पहले से भी तेज है। हम सब के लिए यह चिंता का विषय है। इस बार लोग पहले की अपेक्षा बहुत लापरवाह हो गए हैं। कोरोना से बाहर निकलने के लिए ज्यादा टेस्टिंग जरूरी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फर्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है।
08 Apr 2021 03:07PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





