08 Apr 2021

Generic placeholder image

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर काफी विकराल होता दिख रहा है। बुधवार को एक दिन में कोरोना वायरस के मामलों ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और सबसे अधिक 1.25 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। महामारी की शुरुआत से ही अब तक ऐसा पहली बार है, जब एक दिन में 1 लाख 26 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को जहां 1 लाख 15 हजार से अधिक केस सामने आए थे, वहीं बुधवार को यह आंकड़ा करीब 1 लाख 26 हजार से अधिक हो गया। कोरोना के बढ़ते इस कहर को देखते हुए अब पाबंदियां लौट आई हैं। कहीं लॉकडाउन तो कहीं नाइट कर्फ्यू का ऐलान हो गया है।

08 Apr 2021 03:30AM,
by: Imran Khan