08 Apr 2021
रायपुर : बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अपहृत जवान राकेश्वर मन्हास क़ो रिहा करा लिया गया हैं ।केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्थानीय पुलिस अधिकारियों के प्रयासों से अपहृत जवान को रिहा कराने में सफलता मिली हैं ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवान के सकुशल रिहा होने पर प्रसन्नता ज़ाहिर की हैं ।मुख्यमंत्री ने जवान की रिहाई के अभियान में सहयोगी बने धर्मपाल सैनी जी , अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधियों और स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त किया हैं ।
08 Apr 2021 02:35PM,by: Thaneshwar sahu
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार 8 अप्रैल को उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेकिन अभी उन्हें घर पर ही कुछ दिन और क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।
08 Apr 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
जिलाध्यक्ष खाद्य शाखा रायपुर में कार्यरत सहायक खाद्य अधिकारी शाहनवाज खान का आज एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। 62 वर्षीय शाहनवाज़ इसी साल अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे।वे पूर्व से डायबिटीज और ब्लडप्रेसर की बीमारी से पीड़ित थे। खाद्य विभाग के छत्तीसगढ़ में कार्यरत सभी अधिकारियों निरीक्षकों ने मृतात्मा को विनम्रता पूर्वक श्रद्धांजलि दी है सहायक खाद्य अधिकारी शाहनवाज़ खान का कोरोना से निधन
08 Apr 2021 01:22PM,by: Babuaa Desk
रायपुर : बीजापुर हमले के दौरान अगवा किए गए कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। राकेश्वर सिंह मनहास को सुरक्षित छुड़ाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही थीं। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास का परिवार इस वाकए की जानकारी के बाद से गहरे सदमे में था।
08 Apr 2021 01:17PM,by: Thaneshwar sahu
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन के 3 डिब्बे बुरी तरह जल गए। ट्रेन यार्ड में खड़ी थी और इसे चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान ट्रेन में यात्री नहीं थे। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। 04453 नंबर की गाड़ी 12 बजे दिल्ली से रोहतक आयी थी और शाम 4 बजे दिल्ली जाना था।
08 Apr 2021 12:55PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









