08 Apr 2021

Generic placeholder image

कोरिया : कोरिया जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गवां को भारत सरकार के स्वास्थ्य व कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं, बेहतरीन प्रबंधन और केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अन्य मानकों में श्रेष्ठ पाए जाने पर दिया जा रहा है। इन्हीं के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां को प्रतिष्ठित नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्स सर्टिफिकेट के लिए चुना गया है। प्रदेश के मात्र तीन जनस्वास्थ्य केन्द्रों को इस सर्टिफिकेशन के लिए चुना गया है जिनमें पीएचसी खड़गवां सहित पीएचसी लुण्ड्रा, सरगुजा तथा पीएचसी देउरबीजा, बेमेतरा शामिल हैं।

08 Apr 2021 05:34AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

राजनांदगांव : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डोंगरगढ़ में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं और मां बम्लेश्वरी के दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने स्टेशन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे डोंगरगढ़ को चैत्र नवरात्रि 2021 के लिए अतिरिक्त कोच , अतिरिक्त स्टापेज या अतिरिक्त ट्रेन डोंगरगढ़ के संचालित नहीं करने के लिए पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि डोंगरगढ़ में 500 से अधिक कोरोना के पजीतिव केस हैं। चैत्र नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं होगा और माँ बम्लेश्वरी का दर्शन आम जनता के बंद रहेगा। डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेला नही होगा, आदेश जारी

08 Apr 2021 04:58AM,
by: Thaneshwar sahu