08 Jul 2022
हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवानों को इस बार ग्राफ्टिड बरसाती फलदार पौधे पांच से 10 रुपये महंगे मिलेंगे। लीची का पौधा सबसे अधिक 10 रुपये महंगा हुआ है। उद्यान विभाग निदेशालय ने बढ़ाई गई दरों की सूची जारी कर दी है। नींबू, आम, संतरा, किन्नू, कटहल और लीची सहित अन्य फलदार पौधों के दाम बढ़े हैं। पौधों के दामों में वृद्धि होने के बावजूद किसान-बागवान इनकी मांग कर रहे हैं। बरसाती पौधों की बात करें तो जिला सोलन में सबसे अधिक नींबू, आंवला और अमरूद के पौधे रोपित किए जाते हैं।
08 Jul 2022 01:15AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जमीनी कार्य शुरू हो गया। अड्डे की सीमा की मार्किंग के लिए राजस्व मुहाल छातड़ू में पक्की बुर्जियां लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। प्रशासन के पास विभिन्न विभागों से रिपोर्ट आने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। बुर्जियां लगाने का कार्य समाप्त होने के बाद उपायुक्त मंडी हवाई अड्डे से प्रभावित होने वालों से बैठकें करेंगे, जिसके बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए ओएलएस और लिडार सर्वे पूरे हो चुके हैं।
08 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
उच्चतम न्यायालय ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आज (शुक्रवार) को सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है।न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि मामले को सीजेआई की मंजूरी के बाद शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
08 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज बब्बर को 26 साल पुराने मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें विधानसभा चुनाव में मतदान अधिकारी व अन्य से मारपीट समेत अन्य मामलों में दोषी ठहराते हुए 6500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तब वे सपा के प्रत्याशी थी। इस मामले में आरोपी रहे अरविंद सिंह यादव की केस के दौरान ही मृत्यु हो गई थी।
08 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
पूर्व सांसद राज बब्बर को वर्ष 1996 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी व अन्य से मारपीट समेत कई मामलों में दो साल की सजा सुनाई गई है। सरकारी वकील सोनू सिंह के अनुसार 2 मई 1996 को मतदान अधिकारी श्रीकृष्ण सिंह राणा ने वजीरगंज थाने में तत्कालीन सपा प्रत्याशी राज बब्बर, अरविंद यादव व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फर्जी मतदान का आरोप लगाकर की थी मारपीट
08 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश हो रही है। इस बीच झारखंड के किसान इस बात से चिंतित हैं कि अगर मानसूनी बारिश कम हुई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। वहीं झारखंड में धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए बनी करीब 95 फीसदी कृषि योग्य भूमि 43 प्रतिशत मानसूनी बारिश की कमी के कारण बंजर पड़ी है।
08 Jul 2022 01:14AM,by: Imran Khan
रांची के चान्हो प्रखंड के एक किसान वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनके तरंगा गांव के किसानों ने नर्सरी में धान की पौध उगाई है, लेकिन खेत में पानी की कमी के कारण रोपाई नहीं कर पाए। आगे कहा कि हमें इस सप्ताह अच्छी बारिश की उम्मीद है। एक अन्य किसान दीनानाथ भगत ने कहा कि अगर अगले 10-15 दिनों तक बारिश कम रही तो हमें सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बारिश कम रही तो सूखे जैसी स्थिति
08 Jul 2022 01:13AM,by: Imran Khan
प्रतापगढ़- दिलीपपुर पीएचसी में तैनात वार्ड बॉय प्रेमनाथ मिश्र व उनके भाई को लेखपाल व कानूनगो ने मृत दिखाते हुए उनकी जमीन की वरासत तीन लोगों के नाम कर दी। पीड़ित ने जब दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो कुटुंब रजिस्टर में जन्मतिथि ही बदल दी। अलग-अलग जन्मतिथि होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को उन्होंने नवागत सीएमओ जीएम शुक्ला से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। साहब मैं जिंदा हूं, मुझे बहाल कर दीजिए...
08 Jul 2022 01:13AM,by: Imran Khan
आज देश मे राज्यसभा में मनोनीत किये गए 4 व्यक्तियों की चर्चा है इनमें एक महिला पी टी उषा है। देश के उच्च सदन में राष्ट्रपति द्वारा 12 ऐसे सदस्यों का मनोनयन किया जाता है जो राजनीति, स्वतंत्रता संग्राम,समाज सेवा, विज्ञान, अनुसंधान,कला,,खेल के माध्यम से दीर्घकालिक देश की सेवा किये हो। 1952 से लेकर 2022 तक 144 व्यक्तियों का मनोनयन किया जाना था किंतु असामयिक निधन या सदस्य द्वारा अल्पकाल में हट जाने के कारण वर्तमान में मनोनयन के लिये स्थान रिक्त है। राज्यसभा में 13 राष्ट्रपतियों के द्वारा 141 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। 3 स्थान वर्तमान में रिक्त है। राज्यसभा में मनोनीत सांसद और महिलाएं
08 Jul 2022 01:13AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









