08 Jul 2022
विदेशी निवेशक (FII) एक सरकारी कंपनी के शेयरों पर बुलिश हैं। यह कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) है। कंपनी के शेयर पिछले साल अगस्त के पहले हफ्ते में 52 हफ्ते के हाई लेवल 145.90 रुपये पर पहुंचे थे। इसके बाद, शेयर बाजार में सेल (SAIL) के शेयरों की खूब पिटाई हुई और कंपनी के शेयरों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपना 52 हफ्ते का नया निचला स्तर 63.60 रुपये बनाया। लेकिन, हाल के दिनों में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) की सेल के शेयरों में दिलचस्पी बढ़ी है, जिससे सरकारी कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर एनएसई पर करीब 7 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
08 Jul 2022 01:16AM,by: Imran Khan
सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर फर्म Wright Research की फाउंडर सोनम श्रीवास्तव का कहना है, लेटेस्ट डेटा के मुताबिक सरकारी कंपनी सेल में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) का इनवेस्टमेंट 4.58 पर्सेंट है। दिसंबर के मुकाबले यह बढ़ गया है, लेकिन एक साल पहले के मुकाबले यह कम है। हालिया डेटा से पता लगता है कि Citibank NA स्टॉक के सबसे बड़े फॉरेन होल्डर्स में से एक है। इस साल अब तक सेल के शेयरों में करीब 34 फीसदी की गिरावट आई है।
08 Jul 2022 01:16AM,by: Imran Khan
शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला समर्थित एयरलाइन Akasa Air को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, Akasa Air को डीजीसीए से एयरलाइन लाइसेंस मिल गया है। एयरलाइन कंपनियों को रेग्युलेट करने वाली डीजीसीए ने बताया कि लाइसेंस मिलने के बाद अब Akasa Air एयरलाइन उड़ान सेवाएं शुरू कर सकती है।
08 Jul 2022 01:16AM,by: Imran Khan
सीबीआई ने रिश्वत के मामले में भारतीय पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (ईडी) बीएस झा और टाटा प्रोजेक्ट्स के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में टाटा प्रोजेक्ट्स के कार्यकारी वीपी देश राज पाठक और सहायक वीपी आरएन सिंह भी शामिल हैं। इन लोगों पर रिश्वत के बदले निजी कंपनी का पक्ष लेने का आरोप है।
08 Jul 2022 01:16AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश में राजकीय बहुतकनीकी और निजी संस्थानों में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पैट) और दो वर्षीय डिप्लोमा लेटरल एंट्री (लीट) के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग दो अगस्त से शुरू होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए संबंधित अभ्यर्थी 20 जुलाई से 27 जुलाई तक 10वीं के अंकों का अपडेशन और विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं। दो अगस्त को पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी, जिसमें सीटों का आवंटन होगा। हिमाचल में पैट और लीट के लिए दो अगस्त से होगी काउंसलिंग
08 Jul 2022 01:15AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









