10 Jun 2021

Generic placeholder image

द फैमिली मैन 2 की बम्पर सफलता के बाद दर्शक इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। द फैमिली मैन 3 कब तक आएगी, इस बारे में मनोज बाजपेयी ने जुबान खोल दी है। मनोज बाजपेयी ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा है, ‘अभी कुछ भी फाइनल नहीं है। देश में लॉकडाउन चल रहा है और हम लोग मिल नहीं सकते हैं। अभी ऑफिस में कोई राइटर नहीं है, सभी अपने-अपने घर चले गए हैं। राज और डीके भी इस समय साथ में नहीं हैं। एक बार दुनिया को खुल जाने दीजिए। जब स्थिति सामान्य हो जाएगी और हमें प्रोजेक्ट के लिए ग्रीन लाईट मिल जाएगी हम काम शुरू कर देंगे। सीरीज की स्टोरी राज एंड डीके के पास है। जल्द ही इसके स्क्रीनप्ले पर काम शुरू हो जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो एक डेढ़ साल में हम द फैमिली मैन का तीसरा सीजन बना लेंगे।’

10 Jun 2021 05:06AM,
by: Vikash Kumar