10 Jun 2021

Generic placeholder image

ईरान और वैश्विक शक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते का हमेशा से विरोध करने वाले खाड़ी देशों के रुख़ मे बदलाव देखने को मिल रहा है, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने अपनी सुरक्षा के पहलू पर विचार करते हुए अब ईरान के साथ तनाव घटाने और भविष्य में संवाद बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। दरअसल, विएना में 2015 के उस परमाणु समझौते को बहाल करने की कोशिशें चल रही हैं, जिसके तहत ईरान से इस शर्त पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाए गए थे कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित कर देगा

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इस समझौते से बाहर निकाल लिया था मगर अब जो बाइडन प्रशासन इस समझौते को बहाल करना चाहते हैं. खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी देश हमेशा से कहते रहे हैं कि ये समझौता नाकाफ़ी है क्योंकि इससे ईरान के मिसाइल निर्यात और अप्रत्यक्ष रूप दूसरे देशों में मौजूद लड़ाकों का समर्थन करने जैसे कामों पर रोक नहीं लगती. लेकिन जिस तरह से इस समझौते मे शामिल बाक़ी देश अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध को दूर करने में जुटे हुए हैं, उसे देखते हुए खाड़ी के देशों ने अपने स्तर पर ईरान के साथ रिश्ते सुधारने में जुट गए हैं क्या ईरान के क़रीब आ रहे हैं सऊदी अरब और यूएई?

10 Jun 2021 04:42AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

देश की आधी आबादी में प्रेरणास्पद, प्रेरणादायक औऱ प्रेरणास्रोत महिलाओं के नामो की फेहरिस्त बनाई जाए तो मैं किरण बेदी को प्रमुखता से स्थान देना चाहूंगा । आज़ादी से पहले और बाद में बहुतेरी महिलाओं के नाम राजनीति में आये,चिकित्सा के क्षेत्र में आये, लेखिका के रूप में भी चर्चित हुए लेकिन महिलाओं को शासकीय सेवाओ वह भी पुलिस जैसे दुःसाहसिक विभाग में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में चयनित होना वह भी प्रथम महिला के रूप में तो सचमुच ये मानना पड़ेगा कि किरण बेदी में जुनून का स्तर बहुत ही ऊंचा था। कपड़ा विक्रय करनेवाले परिवार की लड़कियों के लिए पढ़ाई आज से 60 साल पहले बहुत मायने रखता था बावजूद इसके किरण बेदी ने पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया और महज 22 साल की उम्र में वे देश की पहली आईपीएस अफसर बनकर ये सिद्ध कर दिया कि दुनियां में याद सिर्फ पहले को किया जाता है। उसके बाद केवल अनुशरण कर्ता ही होते है। किरण बेदी, महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी और प्रेरणास्त्रोत भी कि महिलाएं भी पुरुषसत्तात्मक समाज मे अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकती है।  किरण बेदी याने एक आंधी

10 Jun 2021 03:37AM,
by: Vikash Kumar