10 Jun 2021

Generic placeholder image

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचु मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलनी है। जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जून को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, जानकारी मिली है कि ऑस्ट्रेलिया के सात शीर्ष खिलाड़ी बायो बबल के कारण वेस्टइंडीज दौरे से हट सकते हैं रिपोर्ट के अनुसार, इन सात खिलाड़ियों में पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, केन रिचर्डसन और झाय रिचर्डसन शामिल हैं. ये सातों शीर्ष खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों में कई टूर्नामेंट के लिए बायो बबल में रहे हैं.

10 Jun 2021 02:35AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

गेहूं की खरीद वर्तमान रबी विपणन सत्र 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू और कश्मीर राज्यों में सुचारु रूप से जारी है, जिस तरह से पिछले सत्रों में होती रही है। अब तक (08.06.2021 तक) 418.47 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है (जो कि अब तक की खरीद का सबसे उच्चतम स्तर है, क्योंकि इसने आरएमएस 2020-21 के पिछले उच्च स्तर 389.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के आंकड़े को पार कर लिया है), जबकि पिछले साल की इसी समान अवधि में 373.22 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। लगभग 46.00 लाख किसान मौजूदा रबी विपणन सत्र में एमएसपी मूल्यों पर हुए खरीद कार्यों से लाभान्वित हो चुके हैं और उन्हें 82,648.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

10 Jun 2021 02:14AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक हुई. सीएम ममता बनर्जी ने किसान के आंदोलन का पूरा समर्थन किया। विधानसभा में प्रस्ताव लाकर भी समर्थन किया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा की शुरुआत से ही हम समर्थन कर रहे हैं. हम 26 दिनों तक किसान की जमीन नहीं लेने के लिए आंदोलन किया था. कानून भी बनाया था कि जबरन जमीन नहीं लेंगे. विरोधी दल के सीएम के साथ बात करके वर्चुअल कांफ्रेंस कर सकते हैं. कोविड समाप्त होने के बाद चर्चा करेंगे. इनके आंदोलन को यूनिफॉर्म लेटर दिया जाए. कोविड से लेकर किसान, आज किसान भूखा है. जनवरी से आंदोलन चल रहा है और बात भी नहीं कर रहा है.

10 Jun 2021 01:57AM,
by: Vikash Kumar