10 Jul 2021
कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. उनकी ये हरकत कैमरे पर कैद कैमरे में कैद हुए, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके ऊपर हमला बोला. दरअसल, कांग्रेस नेता शुक्रवार को पार्टी के एक सांसद के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए मांड्या में थे, उसी दौरान उनके बगल में चल रहे पार्टी कार्यकर्ता ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, तो उन्होंने पीछे हटकर उसे थप्पड़ मार दिया."
10 Jul 2021 01:38PM,by: Vikash Kumar
राजनांदगांव । शिक्षा विभाग में पैसे देकर नियम विरूद्ध दिए गए अनुकंपा नियुक्ति की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता प्रेमनारायण वर्मा ने एक बार फिर कलेक्टर को पत्र लिखकर डीवीआर से डेटा रिकवर कराने की मांग दोहराई है क्योंकि उनका आज भी यह मानना है कि पैसे का लेन-देन कैमरा में कैद है। डीवीआर और डीईओ को लेकर नवपदस्थ कलेक्टर की हो रही किरकिरी
10 Jul 2021 01:38PM,by: Vikash Kumar
दिव्यांगजनो के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा उन्हे आर्थिक रूप से स्वावंलबी बनाने के लिए जिले के दिव्यांगजनों को पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी (दो अतिरिक्त पहियों के साथ) निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। एक ओर दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी प्राप्त होने पर वे उच्च शिक्षा कौशल विकास, प्रशिक्षण, स्वरोजगार की ओर अग्रसर होंगे। वहीं दूसरी ओर कामगार दिव्यांग जो अपने घर अथवा गांव से रोजगार हेतु अन्यंत्र स्थान नहीं जा पाते थे और दूसरों पर निर्भर रहते थे। निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी मिलने पर अब वे कहीं भी जाकर अपनी सेवा देकर यथाशक्ति पारिश्रमिक प्राप्त कर सकेंगे। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालन ने आज यहां बताया कि शालाओं में अध्ययनरत् दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पेट्रोल चलित स्कूटर अथवा स्कूटी प्राप्त करने के लिए उन्हे जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम व 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास वाहन चलाने का लायसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी या उसके माता-पिता, अभिभावकों की मासिक आय राशि रूपये तक होना चाहिए। 60 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता तथा उसके पास यू.डी.आई.डी. कार्ड होनी चाहिए। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को नियमित छात्र-छात्राओं हेतु संबंधित विद्यालय, महाविद्यालय, विश्व विद्यालय प्रमुख से प्रमाणित कराना होगा। इसी तरह कामगार दिव्यांगो को जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से कम व 40 वर्ष से अधिक न होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास वाहन चलाने का लायसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी या उसके माता-पिता, अभिभावकों के मासिक आय 20 हजार रूपये होनी चाहिए। 70 प्रतिशत या उससे अधिक का दिव्यांगता हो तथा उसके पास यू.डी.आई.डी. कार्ड हो। रोजगार में कार्यरत् दिव्यांगजन को संबंधित कार्यालय प्रमुख से प्रमाणित पे-स्लिप, कार्य स्थल आदि के संबंध में शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। स्वरोजगार ऋण देयक की भुगतान की प्रति तथा संबंधित बैंक, विभाग, संस्था प्रमुख से प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना होगा। अतः उपरोक्तानुसार पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन निःशुल्क पेट्रोल चलित टू व्हीलर स्कूटर अथवा स्कूटी प्राप्त करने के लिए कलेक्टोरेट जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कक्ष क्रमांक-140, 141, जिला-मुंगेली (छ.ग.) में कार्यालयीन दिवस व समय पर उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन कर सकते है।
10 Jul 2021 01:00PM,by: Vikash Kumar
यूपी में जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. जल्द ही आयोग इसे राज्य सरकार को सौंप देगा. इस ड्राफ्ट के अनुसार, दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. वह व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएगा और न ही किसी स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ सकेगा. आयोग ने 19 जुलाई तक जनता से राय मांगी है.
10 Jul 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



