10 Jul 2021

Generic placeholder image

बिहार के प्रोबेशनर डीएसपी आशुतोष व उनके दोस्तों ने तिलैया डैम में शराब पीकर खूब मस्ती की थी। जवाहर घाटी पुल के नीचे बरही से कोडरमा आने के दौरान दाएं फारेस्ट कार्यालय से आगे जिस स्थल पर लोगों का जुटान हुआ था, वह काफी दुर्गम, लेकिन रमणीक स्थल है। यहां किसी बाहरी का पहुंचना संभव नहीं है। बताया जाता है कि इनके साथ सूरज नामक एक स्थानीय युवक भी था, जो घटना के बाद से फरार है। बता दें कि यहां डीएसपी सहित चार लोग आए थे। डैम में नहाने के दौरान डीएसपी की सर्विस रिवाल्‍वर से गोली चलने से एक दोस्‍त निखिल रंजन की मौत हो गई थी। बिहार के प्रोबेशनर डीएसपी समेत तीन लोग को गिरफ्तार

10 Jul 2021 11:57AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

किसी भी फिल्म में केवल नायक ही सब कुछ नही होता है बल्कि चरित्र नायक भी मायने रखते है। केवल चेहरा ही सब कुछ नहीं होता है बल्कि भाव भंगिमा भी महत्व रखती है। केवल अभिभावकों के स्टार होने से बच्चे स्टार नही हो जाते है ,आपमे दम हो तो आप भी अपनी जगह बना सकते है ये बात सीखने के लिए यदि आपको कोई मिसाल या उदाहरण चाहिए तो है ना- शोले के ठाकुर साहब बनाम संजीव कुमार। वैसे जब संजीव कुमार ने फिल्मो में अपना संघर्ष करना शुरू किया था तब एक्टिंग हाउस के प्रोडक्ट्स नही निकल रहे थे लेकिन अभिनय क्षमता रखने वालों की पूछ परख थी। कलाकारों का जमाना था जिसमे अभिनय की गुंजाइश थी ऐसे में गुजरात के हरिहर ने मुंबई का रुख किया। हरिहर से हरिभाई और फिर अटपटे नाम से संजीव कुमार के सफर में खिलौना के एक पागल ने संजीदा अभिनय का ऐसा माइल स्टोन लगाया कि जब वे विधाता में मालिक अभिनय सम्राट दिलीप कुमार के नौकर अबू भाई बने तो उन्होंने खुद को नौकर होने के बजाय दिलीप कुमार को मालिक होने से इंकार करने का अभिनय नही किया था बल्कि चरित्र में जी गए थे।  ठाकुर संजीव कुमार साहब

10 Jul 2021 10:33AM,
by: Vikash Kumar