10 Jul 2021
टोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर पूरे देश मे उत्साह का माहौल है. ओलंपिक में दिल्ली की ओर से भी 4 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. ऐसे में ओलंपिक खेल शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके उत्साहवर्धन के लिए मेडल जीतने पर उन्हें सम्मानित करने का एलान किया है. दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को भी 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की बैठक में ये फैसला लिया गया.
10 Jul 2021 06:27AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 19 वीं कड़ी का प्रसारण 11 जुलाई रविवार को होगा। लोकवाणी में इस बार विकास का नया दौर विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
10 Jul 2021 05:57AM,by: Vikash Kumar
यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को भारी अराजकता हुई थी. इस दौरान कई जगह हिंसा, गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं. यूपी के कन्नौज, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बहराइच से हिंसा की खबरें मिली. इसके बाद से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजनसमाज पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधा है.
10 Jul 2021 05:57AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





