10 Jul 2021

Generic placeholder image

कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार की अकर्मण्यता और अदूरदर्शी नीति के कारण छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में कोविड वैक्सीन की कमी हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार राज्य को वैक्सीन उपलब्ध नहीं करवा रही है इस कारण राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम लगभग बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। वैक्सीन के मामले में रोज-रोज बयान देने वाले भाजपा नेताओं की बोलती अब क्यों बंद है? रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल केन्द्र से वैक्सीन आपूर्ति करने की मांग करने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे? मुफ्त वैक्सीन के नाम पर मोदी सरकार की शान में कसीदे पढ़ने वाले भाजपा सांसद सुनील सोनी, सरोज पांडेय कहां मुंह छुपाये हुये है? राज्य की जनता वैक्सीन लगवाने के लिये परेशान है लेकिन भाजपाई सांसद मोदी से राज्य के लिये वैक्सीन मांगने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे।  मोदी सरकार की गलत नीतियो के कारण वैक्सीन की कमी - कांग्रेस

10 Jul 2021 03:00PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्य राज्यों में भी आम आदमी पार्टी के सत्ता विस्तार की तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने वाले वाले हैं वहां के लिए उन्होंने चुनावी वायदे करने भी शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल ने उत्तराखंड में बिजली को लेकर ट्वीट किया। वहीं कुछ देर बाद ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केजरीवाल के ट्वीट पर जवाब देते हुए इसे चुनावी एजेंडा बताया है। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक रविवार को देहरादून की यात्रा करेंगे। पार्टी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ने का फैसला किया है। पंजाब के बाद मुफ्त बिजली का वादा लेकर उत्तराखंड जाएंगे केजरीवाल

10 Jul 2021 02:30PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

निर्माण कार्यों में पहले से बेड़ागर्त करने वाली कांग्रेस की भूपेश सरकार अब भाजपा के द्वारा किए गए कामों में वाहवाही लूटने की कोशिश रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने राजीव गांधी आवास योजना को लेकर सवार उठाए हैं। उन्होंने कहा है, अटल आवास योजना में भारतीय जनता पार्टी ने एक लाख रुपये तक की सब्सिडी देने एलान किया था। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजनाओं का उद्घाटन किया था। इस योजना में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब राजीव गांधी आवास के नाम पर दूसरी योजनाओं में छत्तीसगढ़ के विकास को अंधेरे में रखा जा रहा है। नया रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम पर मिले अनुदान राशि का लाभ आम लोगों को नहीं मिल सका है। पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा है, नए रायपुर में आम लोगों का आशियाना बन सके, इसके लिए पूर्व में योजनाएं चल रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार इन सब को छोड़कर नई पॉलिसी, नया टेंडर और कमीशनबाजी का खेल खेल रही है। योजनाओं में नामों की अदला-बदली से सिर्फ आम जनता का नुकसान ही है। को राजीव गांधी आवास योजना का नाम देने फैसला किया है। नाम बदलने से क्या होने वाला है प्रदेश में काम भी करके दिखाना होगा। भाजपा के किए गए निर्माण स्थलों में जाकर नाम लिखे शिल्प को हटाने वाली ओछी मानसिकता वाली यह सरकार सिर्फ प्रदेश को डुबो रही है। विभाग के मंत्री ने पूरे 1 हजार करोड़ रुपये और कर्ज लेने की बात कही है। प्रदेश में आम जनता के पैसों का दुरूपयो ही चल रहा है। जितना योजनाओं के नाम से कर्ज ले चुके हैं धरातल में कहीं काम नहीं हुए हैं। कांग्रेस सरकार की पॉलिसी नामदार पालिसी ही रह गई है। कहा था और कर दिया क्या...ढाई साल का वक्त यही बंया कर रही है। हाऊसिंग बोर्ड की योजनाओं में जहां घर के नाम पर मध्यमवर्गीय व गरीब तबके के लोगों को सपने साकार हो रहे थे, पिछले ढाई सालों की अवधि में कांग्रेस ने उस पर भी विराम लगा दिया है। निर्माण कार्येां के बहाने टेंडर निकाले जा रहे हैं। अपने चहेतों के नाम टेंडर जारी करवाकर री टेंडर का भी खेल खूब जोरों पर चल रहा है। इसके बाद भी आम जनता की अपेक्षा है धरातल में कुछ तो हो सके, लेकिन सरकार और सरकारी तंत्र को पूरी तरह से सांप सूंघ गया है। नामदार पॉलिसी सिर्फ नंबर बढ़ाने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश की नीति प्रदेश के विकास की चिंता नहीं बल्की कर्ज बढ़ाने और सिर्फ नाम चमकाने की हैं।

10 Jul 2021 02:30PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा तालाब के वाहन पार्किंग स्थल के उपयोग को पूरी तरह से निःशुल्क करने के निर्देश दिये हैं| महापौर श्री ढेबर ने इस सम्बन्ध में विगत दिवस दिये गये सशुल्क पार्किंग स्थल के उपयोग के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिये हैं | महापौर ने कहा कि तेलीबांधा तालाब के वाहन पार्किंग स्थल का उपयोग सभी नागरिक पूर्व की भांति पूरी तरह से निःशुल्क रूप में कर सकेंगे, इस सम्बन्ध में विगत दिवस जारी किये गये सशुल्क पार्किंग स्थल के उपयोग के आदेश को तत्काल निरस्त करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं | महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त उद्यानों में सुबह के समय में वाहन पार्किंग स्थल का उपयोग पूरी तरह से निःशुल्क करने के निर्देश दिये हैं | महापौर ने निर्देशित किया है कि रायपुर नगर निगम के अंतर्गत आने वाले समस्त उद्यानों के वाहन पार्किंग स्थलों का उपयोग सुबह के समय पूरी तरह से निःशुल्क रखा जाये | इस सम्बन्ध में सुबह की अवधि के दौरान वाहन पार्किंग स्थल के उपयोग को निःशुल्क रखा जाये |

10 Jul 2021 02:11PM,
by: Vikash Kumar