11 Jul 2022
गोवा में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि यहां सरकार गिराने की नहीं, बल्कि कांग्रेस में सेंधमारी की खबर सामने आ रही है। 4 विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मिल चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विपक्ष के नेता माइकल लोबो समेत कांग्रेस के 9 विधायकों के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष से हटाया गया..
11 Jul 2022 01:07AM,by: Vinay Jha
एनडीएमसी जल संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और अपने क्षेत्र में एक स्वतंत्र जल स्रोत प्रदान करने के उद्देश्य से मॉड्यूलर रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट्स विकसित कर रही है। उसने 160 मॉड्यूलर गड्ढे विकसित कर लिए हैं और अब विभिन्न स्थानों पर ऐसे 95 और मॉड्यूलर पिट्स पर काम कर रहे है। यह कार्य जल्द ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
11 Jul 2022 01:07AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के अफसरों ने बेजुबान पशुओं के इलाज के लिए जरूरी दवाओं, सिरिंज व उपकरणों की खरीद में बड़ा घपला किया है। प्रारंभिक पड़ताल में करीब 50 करोड़ रुपये की दवा व सामग्री तय प्रक्रिया को ताक पर रखकर खरीदे जाने का खुलासा हुआ है। कई दवाएं जांच में घटिया साबित हुई हैं। उपकरण भी मनमानी दरों पर खरीदे गए।
11 Jul 2022 01:07AM,by: Imran Khan
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना बेहतरीन श्रमशक्ति के साथ एक ‘छोटे और घातक’ बल के भारतीय वायुसेना के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई भर्ती प्रणाली वायुसेना की संचालन क्षमता को किसी भी तरह से कम नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि संगठनात्मक आवश्यकताओं और युवाओं की आकांक्षाओं के बीच तालमेल भारतीय वायुसेना को भविष्य में एक बेहद प्रभावी बल बनने के लिए आदर्श परिस्थिति मुहैया करेगा।
11 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







