11 Jul 2022
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर 21 दिन बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। विधायकों की अयोग्यता को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए CJI एनवी रमना ने कहा कि फिलहाल विधानसभा स्पीकर इस पर फैसला नहीं लें। अदालत का फैसला आने तक यह कार्यवाही रुकी रहेगी। कोर्ट मामले की तुरंत सुनवाई नहीं कर सकती है, इसके लिए बेंच गठित की जाएगी। कोर्ट ने राज्यपाल की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल (SG) से कहा कि नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष तक यह सूचना पहुंचा दें।
11 Jul 2022 09:15AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह "सुनहरे चम्मच" के साथ पैदा नहीं हुए थे और एक आम आदमी हैं। उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि वे शासन करने के लिए पैदा हुए हैं... उन्हें गर्व महसूस करना चाहिए था कि एक आम आदमी ने कुर्सी संभाली है।" शिंदे ने कहा, "वे याचिकाएं दाखिल कर रहे हैं...लेकिन अदालत भी जानती है...हमने कुछ भी अवैध नहीं किया है।" कुछ लोग सोचते हैं कि वे शासन करने के लिए पैदा हुए हैं : शिंदे
11 Jul 2022 08:24AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के एक बस चालक की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद, दिल्ली पुलिस ने उसकी पत्नी, उसकी पूर्व पत्नी और उसकी 21 वर्षीय बेटी को कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उन्होंने हत्या को अंजाम देने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को 15 लाख रुपये में काम पर रखा था। पुलिस ने बताया कि कांट्रैक्ट किलर समेत दो अन्य फरार हैं।
11 Jul 2022 08:24AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





