12 Sep 2026

Generic placeholder image

पुलिस की ढिलाई: निशु का दावा है कि अदालत की कड़ी टिप्पणियों के बावजूद जमीनी स्तर पर सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। क्रॉस-एफआईआर (Cross-FIRs) से फंसाने की साजिश: छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में "फर्जी क्रॉस-एफआईआर" दर्ज की गई हैं। उसे डर है कि उसे अदालतों में खींचने और किसी सुनसान जगह पर घेरकर हमला करने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है। पढ़ाई पर पड़ा असर: लगातार मिल रही बलात्कार और जान से मारने की धमकियों के कारण निशु ने स्कूल और ट्यूशन जाना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं और इस माहौल के कारण उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

12 Sep 2026 01:15AM,
by: Babuaa Desk