14 Mar 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में इस बार परिवर्तन होने वाला है। इस बार व्यापारी जय व्यापार पैनल के साथ जा रहे हैं। हर वर्ग के व्यापार को आगे बढ़ाने और सशक्त नेतृत्व को चुनने के लिए रविवार को राजनांदगांव में व्यापारियों ने जय व्यापार के लिए मतदान किया। जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़, चुनाव संचालक, गारगी शंकर मिश्रा, चुनाव सह-संचालक जितेन्द्र दोशी, चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू, छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, दीपक बल्लेवार, विजय शर्मा चुनाव सह संचालक विक्रम सिंहदेव एवं परमानन्द जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2021 के तीसरे चरण के मतदान में आज व्यापारी साथियों ने जोरदार उत्साह दिखाया। राजनांदगांव, बालोद और कबीरधाम जिले के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस दौरान व्यापारी साथियों ने जय व्यापार पैनल के प्रति अपना उत्साह जाहिर करते हुए चेम्बर को और सशक्त बनाने के लिए मतदान किया।
14 Mar 2021 01:23PM,by: Thaneshwar sahu
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य में कोविड -19 टीकाकरण अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है, और इसके लिए वैक्सीन की 8.1 मिलियन पहली खुराक की जरूरत है, जो अभी तक केवल 1,884,000 थी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हमें वैक्सीन की 81 लाख खुराक की जरूरत है और हमने इसके खिलाफ 18,84,000 रुपये प्राप्त किए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बहुत जल्द शेष शॉट देने का वादा किया है।"
14 Mar 2021 01:03PM,by: Ashna Ali
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर रायपुर में चल रहे रोड सेफ़्टी वर्ल्ड क्रिकेट के 16 मार्च को होने वाले मैच के लिए कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर सभी फ़ौजियों, कोरोना वॉरियर्स और शहर की सफ़ाई में अपना योगदान दे रहे अधिकारी कर्मचारियों को इस मैच के पास निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएँगे । सभी सामाजिक संगठन व स्वयं सेवी संस्थाएँ , सफ़ाई टीम के कर्मचारी मैच पास 16 मार्च को प्रातः 12 बजे से रायपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय , आउट डोर स्टेडीयम , (बूढ़ा तालाब के पास )से प्राप्त कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए 88899 94411 पर कॉल करें।
14 Mar 2021 01:03PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उनके कार्यों से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों की गर्भवती माताओं और बच्चों के देखरेख तथा उनके इलाज में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही वहां के बच्चों को कुपोषण जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक सिद्ध होगी, निश्चित ही यह केन्द्र माताओं और बच्चों की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज नवा रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र ‘ममत्व’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के मां और देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया। राज्यपाल ने श्री सत्य साईं बाबा को स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर सद्गुरू मधुसुदन साईं जी को प्रणाम किया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी अभिनंदन किया।
14 Mar 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
एक 35 वर्षीय गायक ने शनिवार को नागपुर में अपनी कलाई को काटकर अपनी जान लेने का प्रयास किया और फेसबुक पर लाइव कर दिया। पुलिस के अनुसार, कोरोनोवायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण गायक को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कहा कि वह उन दोस्तों द्वारा बच गया, जिन्होंने समय पर वीडियो देखा और उसे अस्पताल ले गए।
14 Mar 2021 12:57PM, by: Ashna Ali
राजनांदगांव :मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला सचिव गुंजाराणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती गुंजाराणा बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
14 Mar 2021 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



