14 Mar 2021

Generic placeholder image

देश के सबसे अधिक लोकप्रिय मास्टर ऑफ कुंगफू मिस्टर दिलीप कुमार आज शाम मावली मेला, नारायणपुर में शामिल होकर सेल्फ डिफेंस के गुर बताएंगे, मास्टर ऑफ कुंगफू अभी कुछ दिनों से नारायणपुर के महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। बिलासपुर में जन्मे पले बढ़े मिस्टर दिलीप कुमार वर्ष 2002 से निरंतर देश विदेश के सशस्त्र बल और सेना के जवानों सहित युवा, महिलाओं और स्टूडेंट्स को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं। दिलीप कुमार अपने ऊपर भारी वाहन 407 को चलवा सकते हैं, पीठ के नीचे किले लगे प्लेट रखकर अपने ऊपर बाइक चलवा सकते हैं, 200 से अधिक निक्कल डिप्स मारने के साथ ही लगभग 2क्विंटल वजनी व्यक्ति को अपने पीठ में खड़ा करके डिप्स मार सकते हैं।

14 Mar 2021 02:02AM,
by: Babuaa Desk