14 Mar 2021

Generic placeholder image

    नारायणपुर : बस्तर की कला, संस्कृति और बस्तर को अब लोग जानने-पहचानने लगे हैं। लोग अब अबूझमाड़ को यहां की गौरवषाली परम्परा के नाम से जानने लगे हैं। माता मावली मेला बस्तर का सबसे प्राचीन मड़ई-मेलों में से एक है। बस्तर अंचल में मड़ई-मेले को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, मैं पहले से ही माता मावली की धरा पर आयोजित होने वाले मेले में शामिल होता रहा हूं। उक्त बातें वाणिज्यक कर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने माता मावली मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। कार्यक्रम में मंत्री श्री लखमा ने जिले का नाम पूरे देष में रौषन करने वाले मलखंब के खिलाडियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उनके प्रदर्षन की सराहना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, संगठन पदाधिकारी श्री आर.पी.सिंह के अलावा क्षेत्र के माता मावली मेला आयोजन समिति के हीरासिंह देहारी, क्षेत्र के मांझी, चालकी, पुजारी, जनप्रतिनिधी एवं संगठन पदाधिकारी और एसडीएम दिनेष कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर फागेष सिन्हा, धनराज मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ए.सी. बर्मन, जिला षिक्षा अधिकारी जी.आर. मंडावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, जिला प्रषासन के जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

14 Mar 2021 11:32AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

राजनांदगांव :कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने नक्सल प्रभावित दूरस्थ अंचल में सड़कों का निरीक्षण किया। पिछले दौरे के दौरान उनके सामने ग्राम डालाकसा एवं ग्राम मुकादाह के ग्रामवासियों ने पुलिया की मांग रखी थी। जिस पर कलेक्टर ने स्वीकृति प्रदान की और त्वरित गति से पुलिया बन रहा है। इसके निर्माण से मानपुर से दल्ली तक ग्राम शहर से जुड़ जाएंगे। यह पुलिया बरसात के पूर्व बन जाएगा। ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस पुलिया के बन जाने से अब बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। पानी पहाड़ से सीधे नीचे आता था। जिससे बारिश के दिनों में बच्चे पढ़ाई के लिए ग्राम शेरपार नहीं जा पाते थे। अब पुलिया के बन जाने से जनसामान्य को बुनियादी सुविधाएं मिलेगी। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान शीघ्रता से पुलिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

14 Mar 2021 11:09AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इसमें तीसरे व चौथे के लिए 63 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने बंगाल की जंग जीतने के लिए केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार भाजपा सांसदों को भी टिकट दिया है। इनमें एक राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता भी शामिल हैं। आसनसोल से सांसद व प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो को कोलकाता के टॉलीगंज से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा देश के जाने-माने इकोनॉमिस्ट अशोक लाहिड़ी को भी अलीपुरद्वार से टिकट दिया गया है। इसके साथ हाल में भाजपा में शामिल होने वाले तीन प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता-अभिनेत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।

14 Mar 2021 11:09AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 1971 का साल देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी की जगह क्रिकेट को लेने के लिए याद किया जा सकता है क्योंकि देश तो 1932 से क्रिकेट खेल रहा था लेकिन ध्यानचंद के रहते तक देश जब ओलंपिक खेलों में गोल्ड मैडल की कतार लगाए हुए था तब कोई सोच भी कैसे सकता था? 1971 के पहले देशहमारा देश विदेश में हारने या ड्रा कराने जाता था। 1971 के वेस्टइंडीज दौरे में अजित वाडेकर की टीम में 21 साल का एक ओपनर बैट्समैन भी शामिल हुआ था नाटा था कद में, पहला टेस्ट खेल नही सका लेकिन दुसरे टेस्ट से लेकर पांचवे टेस्ट के खत्म होने की स्थिति आयी तो भारत के लोग हॉकी से क्रिकेट प्रेमी बनने के ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में आना शुरू कर चुके थे। भारत देश मे क्रिकेट को अगर आम भारतीयों के नस नस मे बहाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो इस लिटिल मास्टर को जाता है जिसे सारी दुनियां सुनील मनोहर गावस्कर या सनी गावस्कर के नाम जानती है। सुनील मन को हरने वाले मनोहर गावस्कर

14 Mar 2021 10:01AM,
by: Thaneshwar sahu