14 Mar 2021
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में स्थायी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ड्राइविंग टेस्ट (डीएल) जल्द ही रविवार को भी आयोजित किया जाएगा।
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण के लिए मोटर लाइसेंस कार्यालय (एमएलओ) अब रविवार को भी खुलेंगे।
14 Mar 2021 10:00AM, by: Babuaa Desk
बलौदाबाजार : सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय गुरुदर्शन मेला इस साल 18 से 20 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस दौरान यहां मेले में जुटते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा देश-विदेश के श्रद्धालुओं और दर्शकों का सतनाम पंथ के इस प्रमुख आस्था केंद्र में समागम होता है। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं गुरु गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरु और छत्तीसढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री रूद्रकुमार गुरु ने कोरोना संक्रमण के साये में आयोजित हो रहे गिरौदपुरी मेले में विशेष सावधानी बरतने की अपील श्रद्धालुओं से की है।
14 Mar 2021 09:32AM,by: Thaneshwar sahu
झारखंड पुलिस ने टोकलो में एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED) विस्फोट के सिलसिले में चाईबासा में 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिसमें राज्य पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस ने शनिवार को कहा, "सभी नक्सली संगठन के सदस्य और आईईडी और क्लेमोर ब्लास्ट के सक्रिय सदस्य हैं।" उन्होंने कहा कि उन्होंने सेना के आंदोलन मार्ग पर कथित तौर पर आईईडी लगाया और इंतजार किया, पुलिस गयी।
14 Mar 2021 09:32AM,by: Ashna Ali
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के 57वें दिन 15.19 लाख खुराकें लाभार्थियों को दी गईं। इससे एक दिन पहले रिकॉर्ड 20.53 लाख डोज दी गई थी। इसके साथ ही अब तक कुल 2 करोड़ 97 लाख डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं। मंत्रालय के मुताबिक 13 मार्च तक 15,19,952 में से 12,32,131 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई, जिनमें स्वास्थ्य कर्मी (एचसीडब्ल्यू) और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मी(एफएलडब्ल्यू) शामिल हैं। साथ ही 2,87,821 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी खुराक दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की थी।
14 Mar 2021 09:07AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब मैं गांव-गांव का दौरा करता हूं तो आपका यह उद्बोधन मुझे बहुत रोमांचित करता है, बहुत उत्साह जगाता है। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत प्रदेश में 20 लाख 2 हजार गरीब परिवारों की एक लाख 85 हजार महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़ गई हैं। आप लोगों के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्य किए जा रहे हैं। अपनी मौलिकता, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कौशल और संसाधनों का उपयोग आप लोग जिस खूबसूरती से कर रहे हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। वास्तव में आप लोगों ने मातृशक्ति शब्द को सार्थक करके दिखाया है। आप में से साढ़े तीन हजार बहनें बीसी सखी के रूप में चलता-फिरता बैंक बन गई है। हमारी ग्रामीण महिलाओं का यह कायाकल्प और उनकी सूझबूझ का विस्तार बहुत उम्मीद जगाने वाला है। आपकी प्रतिभा, लगन और मेहनत को देखते हुए नए बजट में मैंने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और सी-मार्ट स्टोर जैसी नई अवधारणा को शामिल किया है। शहरों में पौनी-पसारी योजना और गांवों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के सफल संचालन के पीछे वास्तव में नारी की शक्ति होगी। मुझे विश्वास है कि आप सबके सहयोग से छत्तीसगढ़ में छोटी-छोटी पूंजी और थोड़ी-थोड़ी उद्यमिता को मिलाकर एक नई आर्थिक क्रांति का जन्म होगा। यह आर्थिक क्रांति विकास का एक टिकाऊ मॉडल बनकर पूरी दुनिया में नाम कमाएगी।
14 Mar 2021 08:29AM,by: Thaneshwar sahu
लोकवाणी में राजिम की एकता राजानी ने अपने रिकार्डेड संदेश में कहा कि मुझे शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिला है, 26 साल बाद स्थायी भर्ती शुरू हुई। पहले बैच में उनका चयन हुआ है। उन्हें स्थायी नियुक्ति पत्र भी मिल गया है। झरना धु्रव ने बताया कि वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवपुर में भृत्य के पद पर कार्य कर रहें हैं। उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली है। एकता और झरना ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
14 Mar 2021 08:29AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हजार माध्यमिक विद्यालयों तथा 74 कन्या छात्रावासों में बालिकाओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू हिंसा से संरक्षण के लिए प्रत्येक जिले में नवा बिहान योजना के तहत संरक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शिक्षा का अधिकार के तहत 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ बालिकाओं को भी मिल रहा है। कन्या छात्रावास तथा आश्रमों में महिला होमगार्ड के 2 हजार 200 नए पदों का सृजन किया गया है। नए बजट में 9 नवीन कन्या छात्रावासों की स्थापना का प्रावधान किया गया है।
14 Mar 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



