14 Aug 2022
एफसीआरए (Foreign Contribution (Regulation) Act) के तहत ऐसे एनजीओ जिनके खिलाफ गृह मंत्रालय ने कार्रवाई ककरते हुए उन्हें सस्पेंड किया है या उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया है वे गृह मंत्रालय के इस फैसले के रिविजन के लिए गृह सचिव को एक सितंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे।
14 Aug 2022 01:26AM,by: Imran Khan
कॉरपोरेट टैक्स देने के मामले में कंपनियां आगे हैं। इसी वजह से चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 7.23 लाख करोड़ रुपये था, जो 2020-21 के मुकाबले 58 प्रतिशत अधिक है। अगर कोविड महामारी से पहले वित्त वर्ष 2018-19 के कलेक्शन से तुलना करें तो 2021-22 में कलेक्शन नौ प्रतिशत अधिक रहा। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘टैक्स कलेक्शन वित्त वर्ष 2022-23 में (31 जुलाई 2022 तक) वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक रहा।’’
14 Aug 2022 01:26AM,by: Imran Khan
कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर स्थिर हैं। देश के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर बिक रहे हैं। यह लगातार 84वां दिन है जब तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये के भाव पर है।
14 Aug 2022 01:26AM,by: Babuaa Desk
पेंशन फंड नियामक पीएफआरडीए की दो पेंशन योजना-राष्ट्रीय पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) को लेकर एक अच्छी खबर है। अब योजना से जुड़े सब्सक्राइबर यूपीआई के जरिये भी अपना अंशदान कर पाएंगे। इसके अलावा पेंशन फंड नियामक ने बताया कि सुबह 9.30 बजे के पहले प्राप्त अंशदान को उसी दिन किया गया निवेश माना जाएगा जबकि उस समय के बाद मिलने वाली राशि की गणना अगले दिन के निवेश में की जाएगी। अभी तक सब्सक्राइबर अपने स्वैच्छिक अंशदान को आईएमपीएस/ एनईएफटी/ आरटीजीएस का इस्तेमाल कर नेटबैंकिंग खाते के जरिये सीधे भेज सकते थे लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।
14 Aug 2022 01:26AM,by: Babuaa Desk
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अडानी समूह को अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। अडानी समूह ने दोनों कंपनियों को मई में 10.5 अरब डॉलर (81,339 करोड़ रुपये) के लेन-देन में होल्सिम समूह से अधिग्रहित किया था। इस अधिग्रहण के बाद अडानी समूह, अल्ट्राटेक के बाद भारत में दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई। बता दें कि होल्सिम की अंबुजा सीमेंट्स में 63.19 फीसदी जबकि अंबुजा की एसीसी में 54.53 फीसदी हिस्सेदारी थी।
14 Aug 2022 01:26AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








