15 Jun 2022

Generic placeholder image

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है. इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. ईडी की इस कार्रवाई पर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि, ईडी सुप्रीम कोर्ट से ऊपर नहीं है. राहुल गांधी को बेवजह परेशान करने के लिए ईडी ये पूछताछ कर रही है. ।।। पी चिदंबरम ने कहा कि, ईडी की ये पुरानी आदत है. किसी को भी 10 या 12 घंटे तक पूछताछ के नाम पर परेशान करना. ये लोग इन घंटों में करीब 30 या 40 सवाल करते हैं. लेकिन हर चार या पांच सवाल के बीच में एक लंबा ब्रेक लिया जाता है. ये लोग दूसरे कमरे में जाते हैं, सीढ़ियों में टहलते हैं और फिर वापस आते हैं. यही ईडी का पैटर्न है.

15 Jun 2022 08:26AM,
by: Imran Khan